श्रध्दा महिला मंडल के प्रयास से खुला प्याऊ…

BHASKAR MISHRA

Payau shradha Mahila Mandol 25-04-17बिलासपुर—एसईसीएल श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा बी. शैलजा रेड्डी की अगुवाई में उपाध्यक्षा पुष्पिता पण्डा, सुमन झा,वीणा प्रसाद,संगीता सिन्हा ने  चार प्रमुख स्थानों पर प्याऊ खोला गया है। गर्मी में आमजनों को ताजा और ठण्डा पानी मिले श्रद्धा महिला मण्डल के प्रयास की लोगों ने तारीफ की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    श्रद्धा महिला मण्डल ने अध्यक्ष बी.शैलजा रेड्डी की उपस्थिति में एसईसीएल मुख्यालय, इंदिरा विहार काॅलोनी, वसंत विहार गेट के सामने प्याऊ खोला गया। बी.शैलजा रेड्डी ने टीम के साथ अमरैया चौक चिंगराजपारा ने ’’प्याऊ’’ का उद्घाटन किया।

                           इस अोवसर पर श्रद्धा महिला मण्डल की पदाधिकारियों के अलावा सदस्य और आम लोग भी उपस्थित थे। श्रद्धा महिला मंडल ने जल पीने वाले राहगीरों के बीच गुड़, चना, शर्बत और मिठाई का वितरण किया।

      कार्यक्रम में श्रद्धा महिला मण्डल सचिव महिमा गुप्ता, माला मांझी, मानवी दुबे, संगीता मेहता, डोलन,अपर्णा द्विवेदी और अन्य सदस्य मौजूद थे।

close