टेलीकॉम के बाद अब जियो लाएगा हाई स्पीड ब्रॉडबैंड

Shri Mi
2 Min Read

Jio-SIM-Cards-Preview-Welcome-Offerजियो टेलीकॉम सेक्टर में तहलका मचान केे बाद खबर है कि जियो जून तक अपनी फाइबर (FTTH) ब्रॉडबैंड सेवा को मार्केट में ला सकता है। जियो फाइबर कंपनी की फाइबर-टू-दी-होम (FTTH) ब्रॉडबैंड सर्विस होगी।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जियो इसके लिए सफल ट्रायल भी कर चुका है।इस सेवा के लिए जियो की मोबाइल सर्विस की तरह कम कीमत वाले प्लान पेश करेगी।इसमें यूजर्स को मिनिमम 100Mbps वाले प्लान मिलेंगे वहीं कंपनी के दावे के मुताबिक बड़े प्लान में 1Gbps की स्पीड दी जाएगी।कंपनी इस सेवा की शुरुआत मुंबई से कर सकती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  ये रिपोर्ट्स अगर सच निकलती हैं तो देखना होगा कि क्या जियो वाकई इतनी स्पीड वाला ब्रॉडबैंड भारत में मुहैया करा पाता है। क्योंकि भारत में फिलहाल इतनी स्पीड देने के केवल दावे ही किए जाते हैं। जो भी फायदा तो ग्राहकों को ही होगा।

                    जियो केवल ब्रॉडबैंड सेवा ही नहीं कंपनी DTH (डायरेक्ट टू होम) सेवा भी तैयार कर रही है।इसकी कथित तस्वीरें पहले भी लीक हो चुकी हैं।हालांकि इसके बाजार में लॉन्च की तारीख के बारे में कोई पुख्ता जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close