पकड़ में आया कम्प्यूटर चोर..अंगूठी बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170501-WA0028बिलासपुर— तोरवा पुलिस ने एक घर में घुसकर कम्प्यूटर और आभूषण चोरी के आरोप में निगरानी शुदा बदमाश को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ  को दो अन्य आरोपियों को धर दबोचा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल को अनुष्का मजुमदार ने थाने में चोरी की शिकायत की। अनुष्का ने बताया कि घटना के दिन अपने पिता के साथ घर से बाहर थी। उस समय घर में उसकी लाचार मां थी। बिना किसी सहायता से मां बिस्तर से नहीं उठ सकती है।

                     इसी बीच कुछ अज्ञात चोर घर में घुसकर मां से मारपीट की। चैन और सोने की कंगन को छीन लिया। चोरों ने एक मोनिटर, सीपीयू,की बोर्ड को पार कर दिया। घर आने के बाद इसकी जानकारी हुई। रात्रि 11 बजे मामले की शिकायत करने तोरवा थाना पहुंची।

        तोरवा पुलिस के अनुसार अनुष्का की शिकायत पर मौके की जांच पड़ताल हुई।  रात्रि में ही कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया गया। रात्रि करीब चार बजे थाना प्रभारी के साथ एक संदेही के घर में छापा मारा गया। पुलिस ने मौके से सीपीयू,मानिटर और की बोर्ड को बरामद किया। आरोपी को उसके घर से सुबह करीब सात बजे गिरफ्तारी हुई।

                    गिरफ्तार आरोपी रोहन अहिरवार से पुलिस ने अंगूठी को जब्त कर लिया है। रोशन ने पुलिस को बताया कि कंगन को झुरमुट में फेंक दिया है। पुलिस ने कंगन की काफी छानबीन की लेकिन कुछ नहीं मिला। फिलहाल कंगन की तलाश पुलिस कर रही है। आरोपियों को लाकअप के पीछे भेज दिया है।

Share This Article
close