जोगी कसम तोडकर लडेंगे चुनाव…कहा..जगदलपुर बनेगा अस्थायी मंत्रालय

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

  IMG20170503121644बिलासपुर– वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के खिलाफ यदि मजबूत प्रत्याशी नहीं मिला तो मैं अपना शपथ तोड़ दूंगा। अग्रवाल प्रदेश में कहीं से भी चुनाव लड़ें मैं उनके खिलाफ नामांकन दाखिल करूंगा। नहीं तो मेरे परिवार से केवल दो ही लोग चुनाव लडेंगे। साल 2018 में शपथ लेने के बाद नक्सल समस्या खत्म होने तक जगदलपुर से मंत्रालय का काम करूंगा। मैं प्रदेश के मुखिया से पूछता हूं कि मेरे कार्यकाल में सीमेन्ट का दाम पांच रूपये बढ़ा था तो भाजपाई ने कहा था जोगी टैक्स । अब सीमेन्ट का दाम 60 रूपए बढ़ गया है तो क्या इसे मोदी और रमन टैक्स कहेंगे। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने बिलासपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

                         बिलासपुर स्थित मरवाही सदन में अजीत जोगी ने पत्रकारों से चर्चा की। जोगी ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था तो सीमेन्ट का दाम पांच रूपए बढ़ा था। उस समय भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इसे जोगी टैक्स कहा था। आज सीमेन्ट का दाम 60 रूपए बढ़ गये हैं। क्या भाजपाई मोदी और रमन टैक्स कहेंगे। जोगी ने बताया कि मैने पांच रूपए दाम बढ़ने पर उद्योगपतियों के साथ बैठक की। सीमेन्ट का दाम पांच रूपए कम हो गया। क्या कुछ इस प्रकार का प्रयास डॉ.रमन सिंह करेंगे।

                                   प्रधानमंत्री के मजदूरी में बृद्धि की तारीफ करते हुए जोगी ने कहा कि सुनकर अच्छा लगता है कि मनरेगा के मजदूरों को ज्यादा मजदूरी मिलेगी। आश्चर्य होता है कि केवल एक से दो रूपए मजदूरी में इजाफा हुआ है। तमिलनाडू में सूखा है मनरेगा मजदूरों का भुगतान केवल दो रूपए बढ़ाया गया है। छत्तीसगढ में मनरेगा की मजदूरी चार रूपए बढ़ी है। कलेक्टर,एसपी,नेता ,अधिकारियों के भुगतान को एक बार रोक दिया जाए। लेकिन मजदूरों का भुगतान कभी नहीं रोका जाना चाहिए। लेकिन प्रदेश में मनरेगा मजदूरों का भुगतान कभी 6 महीने तो कभी एक साल बाद किया जाता है।IMG20170503121631

                 एक सवाल के जवाब में जोगी ने कहा कि मेरे परिवार से केवल दो लोग ही चुनाव लडेंगे। तीसरे की संभावना बहुत कम है। मैंने चुनाव नहीं लड़ने की कसम ली है। लेकिन गौरीशंकर अग्रवाल को हराने के लिए शपथ तोड़ना पड़े तो वह भी करूंगा। मजबूत और काबिल उम्मीदवार नहीं मिला तो मैं गौरीशंकर के खिलाफ नामांकन भरूंगा। लोकतंत्र में गरीबों के साथ दोयम व्यवहार करने वालों का कोई स्थान नहीं है। गौरीशंकर अग्रवाल कहीं से भी चुनाव लड़ें..मैं उनके खिलाफ नामांगन दाखिल करूंगा।

                              रेणु जोगी किस पार्टी का प्रचार करेंगी के सवाल पर जोगी ने कहा कि रेणु जोगी और मेरा साथ चालिस साल का है। मेरी धर्मपत्नी हैं। रेणु मेरी जीवनसाथी हैं। प्रचार किसका करेंगी। शायद बताने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन जोगी ने भूपेश बघेल के बयान पर कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।

                       शरद यादव से क्या बातचीत हुई। क्या भाजपा का मुकाबला गठबंधन के साथ होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2018 में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ 90 सीट पर चुनाव लड़ेगी। सरकार भी बनाएगी। शपथ लेने के बाद जगलपुर को नक्सल समस्या नहीं खत्म होने तक मंत्रालय बनाऊंगा। वहीं से सारा काम काज होगा । जोगी ने बताया कि दिल्ली से भाजपा को हटाने के लिए गठबंधन जरूरी है। इस पर विचार किया जा सकता है। उन्होने कहा कि कांग्रेस की हैसियत क्षेत्रीय पार्टी की भी नहीं है। उसने राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में अम्ब्रेला का दर्जा भी खो दिया है। बावजूद इसके ममता बनर्जी की नीतियों पर  महागठबंन से भाजपा के रथ को रोका जा सकता है।

                                            जोगी ने कहा कि शरद यादव से चालिस साल से अधिक की दोस्ती है। रायपुर में हमारी सौजन्य मुलाकात हुई । यदि उन्होने कहा है कि बोलूंगा तो भूचाल आ जाएगा। यह सच है….लेकिन यह उनकी स्टाइल भी है। लेकिन मैं यह नहीं बताउंंगा कि क्या बातचीत हुई। उन्होने इतना ही कहकर भूचाल पैदा कर दिया है।

        अन्य सवाल को जवाब देते हुए जोगी ने कहा कि यदि सीमेन्ट के दाम कम नहीं हुए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कारखानों के साथ कलेक्टर का घेराव किया जाएगा। सड़क जाम के अलावा गाड़ियों को भी रोका जाएगा।

close