व्हीव्हीआईपी को कराएं सर्किट हाउस में बोर्डिंग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

abhay बिलासपुर—कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन पर जनता को परेशान करने का आरोप लगाया है। अभय नारायण राय ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को पत्र देते हुए बताया कि सीएम के प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ भवन के चारो तरफ रास्ता ब्लाक कर दिया गया था। जिसके चलते शहरवासियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को कांग्रेस नेता ने पत्र लिखा है। अभय नारायण राय ने बताया कि लोक सुराज कार्यक्रम के दौरान सीेएम का बिलासपुर आगमन हुआ। सीएम ने रात्रि छत्तीसगढ़ भवन में विश्राम किया। चूकि प्रवास दिन और रात के लिए था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ भवन को चारो तरफ से बेरिकेट्स लगाकर घेर दिया गया। जिसके चलते नेहरू चौक से राम मंदिर, प्रताप चौक, वृहस्पति बाजार जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया। कांग्रेस भवन से इंदिरा सेतु के रास्ते को भी ब्लाक कर दिया गया था। जिसके चलते 24 घंटे तक यातायात व्यवस्था चरमराई गयी।कांग्रेस भवन के आस पास रहने वालों को घर से निकलने नहीं दिया गया।

          अभय ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा बहुत जरूरी है। ऐसा होना भी चाहिए। लेकिन व्यवस्था कुछ ऐसी हो कि जनता को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। इसलिए जरूरी है कि मुख्यमंत्री जिला प्रशासन को निर्देशित करे कि सुरक्षा के साथ-साथ जनता और आसपास के लोगों की समस्याओं का भी ध्यान रखा जाये।

                  अभय ने मुख्यमंत्री से पत्र के जरिए मांग की है कि जब भी व्ही.व्ही.आई.पी. का बिलासपुर आगमन हो उन्हें छत्तीसगढ़ भवन की जगह मुंगेली नाका स्थित सर्किट हाउस में ठहरने की व्यवस्था की जाये। सर्किट हाउस में जनता से मिलने के लिए पर्याप्त जगह है। पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था है। यदि ऐसा किया जाता है तो यातायात भी प्रभावित नहीं होगा। जनता जनार्दन को भी परेशानी नहीं होगी।

Share This Article
close