…मिल गयी भोलाराम केवट की लाश

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20170508-WA0025बिलासपुर—रविवार को आंधी तूफान में बीच फंसने और नाव पलटने के एक दिन बाद भोलाराम का शव कोरी डेम से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट के अनुसार भोलाराम की मौत पानी में डूबने और दम घुटने से हुई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मालूम हो कि फिरंगीपारा कोटा निवासी भोलाराम केवट अपने साथी गोवर्धन के साथ मछली मारने शनिवार को कोरी डेम गया था। दोनो नाव में सवार होकर डैम के बीच गहरे पानी में मछली मारने चले गए। इसी बीच आंधी तूफान के आने से नाव पलट गयी। किसी तरह गोवर्धन किनारे आ गया। लेकिन भोलाराम का पता नहीं चला। परिजनों की शिकायत के बाद कोरी डेम में गोताखोरों ने डुबकी लगाई। लेकिन भोलाराम का सुराग नहीं मिला।

घटना के तीसरे दिन सोमवार को भोलाराम की लाश पानी में तैरते हुए मिली। लाश की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। शिनाख्त और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया। बाद में शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

close