मुख्यमंत्री को घेरने कांग्रेसियों की बनेगी विशेष रणनीति

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

bhupesh1रायपुर—कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया 12 मई को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक होगी। बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस भवन में किया जाएगा। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। इस दौरान सभी नेता सरकार को घेरने विभिन्न मुद्दों पर रणनीति को अंजाम देंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 प्रेस नोट जारी कर संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि बैठक में आन्दोलन की रणनीति के अलावा मुख्यमंत्री रमन सिंह के कमीशनखोरी के बयान पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।कमीशनखोरी के बयान के बाद अब तक कांग्रेस के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल पर किये गये दमनात्मक कार्यवाही पर भी जरूरी चर्चा होगी। इस दौरान आन्दोलन की रणनीति और रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

                       अभय ने बताया कि बैठक में संगठन चुनाव को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। संगठन चुनाव के लिए नियुक्त प्रदेश चुनाव अधिकारी रजनी ताई पाटिल और  दो अन्य सहयोगी चुनाव अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगें। इस दौरान चुनाव अधिकारी संगठन चुनाव पर विशेष जानकारी देंगी।

                                                      बैठक में शहर, जिला समेत प्रदेश पदाधिकारी, जिले के पूर्व विधायक, पूर्व सांसद शामिल होंगे। बिलासपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, विधायक दिलीप लहरिया भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव समेत प्रदेश के वरिष्ठ नेता डाॅ. चरणदास महंत, रविन्द्र चौबे, धनेन्द्र साहू, मो. अकबर, सत्यनारायण शर्मा, करूणा शुक्ला, पी.आर. खूंटे उपस्थित लोगों को विशेष दिशा निर्देश देंगे।

 

close