बिलासपुर मंडल में 15 जून को होगा पेन्शन अदालत

Shri Mi
1 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर।रेलवे बोर्ड से जारी आदे के अनुसार वर्ष 2013 से हर तिमाही पेन्शन अदालत का आयोजन किया जाता है। इसी कडी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मण्डल में अगले पेन्शन अदालत का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक सभा कक्ष में 15 जून गुरूवार को सुबह 11.00 बजे से किया जायेगा।मंडल के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने आवेदन दो प्रति में सभी दस्तावेज के साथ (जिसमें पी.एफ.नम्बर, सेवानिवृत्ति तिथि, पी.पी.ओ.नम्बर लिखना अनिवार्य है)31.05.2017,बुधवार तक या इससे पहले वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (पेंन्शन अदालत) को आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद मिलने वाले आवेदन पर कोई विचार नही किया जायेगा।इस पेन्शन अदालत में पेन्शन से जुड़ी कई समस्याआंे का निराकरण किया जाता है।अगर किसी सेवानिवृत कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाला बकाया निपटान और पेन्शन भुगतान संम्बन्धी कोई शिकायत है तो वे जरूर आवेदन करें ,जिससे उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close