को-आपरेटिव क्षेत्र में देश का पहला एटीएम कहां…

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG_20150619_172945

Join Our WhatsApp Group Join Now

 बिलासपुर— सहकारिता क्षेत्र के बैंक के इतिहास में बिलासपुर जिला सहकारिता बैंक ने आज अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखवा लिया। जिला सहकारी बैंक में आज देश का पहला एटीएम काम करना शूरू कर दिया है। एटीएम का उद्घघाटन बिलासपुर सांसद लखनलाल साहू ने महापौर किशोर राय और बैंक के चेयरमेन देवेन्द्र पाण्डेय की उपस्थित में किया।

                      बिलासपुर जिला सहकारी बैंक के सौ साल के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। जिला सहकारी बैंक के कैम्पस में देश का पहली एटीएम लगाया गया। सहकारिता के क्षेत्र में यह देश का पहला एटीएम है। सहकारी बैंक के चेयरमेन का दावा है कि एटीएम की सुविधा से अब गरीब किसानों को बैंक का चक्कर नहीं लगाना होगा। अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाने और लम्बी कतारों से उन्हें छुटकारा मिल जाएगा।

                      बिलासपुर जिला सहकारी बैंक के कैम्पस में एटीएम लगाया गया है। यह सहकारी क्षेत्र में देश का पहला एटीएम होगा। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में जिले के सभी 52 सहकारी बैंकों में एटीएम लगाए जाएंगे। कुछ दिनों बाद जल्द ही मंडी में एटीएम लगाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सहकारी बैंक के क्षेत्र में देश का पहला एटीएम बिलासपुर में खोला गया है। देवे्न्द्र ने कहा कि एटीएम खुल जाने से किसानों को सीधा फायदा होगा। लोग घर से सिर्फ एटीएम लेकर चलेंगे। बैंक के अन्दर उन्हें जाने की जरूरत भी नहीं होगी। मन मुताबिक रकम आहरण कर वे अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। इससे उनका समय भी बचेगा।

IMG_20150619_171736

गरीब किसानों का बैंकं

 जिला सहकारी बैंक गरीब किसानों का बैंक है। मेहनत कश हाथों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिले जिला सहकारी बैंक ने यही काम किया है। यह देश का पहला सहकारी क्षेत्र का एटीएम है। यह जानकर मुझे खुशी हुई।

                                                               लखनलाल साहू…सांसद बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर

किसानों को राहत

     देश का पहला को-आपरेटिव बैंक है बिलासपुर जिला सहकारी बैंक ने सहकारिता के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है।  एटीएम खुलने से सबसे ज्यादा फायदा किसानों को ही होगा। उनका समय बचेगा। उन्हें अब बैंक की तमाम परेशानियों से निजात मिलेगी। इससे उनका सभी काम आसान होंगे।

                                                                                          किशोर राय..महापौर..नगर निगम बिलासपुर

लाखों किसानों को लाभ

IMG_20150619_171746

         बैंक से दो लाख 88 हजार किसान जुड़ें हैं। यह तो अभी देश का पहला को-आपरेटिव एटीएम है। आने वाले समय में हमारा प्रयास होगा कि जिले के सभी को-आपरेटिव बैंको में जिनकी संख्या 52 है सभी में देश का पहला एटीएम खुले। इसके खुलने से किसानों को बाबूशाही और बैंक के तमाम झमेलों से निजात मिलेगी। को-आपरेटिव बैंक के एटीएम से विदेश में भी रकम का आहरण किया जा सकता है। को-आपरेटिव बैंक का एक्सिस और स्टेट बैंक आफ इंडिया से टाई अप है। किसान कहीं से भी को-आपरेटिव बैंक का एटीएम इस्तेमाल कर सकते हैं।

                                                                                                देवेन्द्र पाण्डेय…चेयरमैन..जिला को-आपरेटिव बैंक बिलासपुर

close