शहर कांग्रेस करेगी ईओडब्ल्यू कार्यालय का घेराव

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

congress- panjaबिलासपुर— ज़िला कांग्रेस कमेटी ने 15 मई को सुबह 11 बजे कांग्रेस भवन में विशेष बैठक का निर्णय लिया है। शहर कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने बताया कि  बैठक में  कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ की वर्तमान राजनैतिक हालात पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा भाजपा कुनीतियों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। इस दौरान भाजपा सरकार के विरोध में रणनीतियों पर भी चर्चा होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि विपक्ष के नेताओं पर झूठी एफआईआर, दर्ज कराना, प्रदेश में भय का वातावरण तैयार करना, दमनात्मक कार्यवाही को बढ़ावा देना, भ्रष्टाचार को दबाने हथकंडे अपनाना सरकार की फितरत हो गयी है। इन्ही बातों को ध्यान में रखकर बैठक में चर्चा की जाएगी। ऋषि पाण्डेय ने बताया कि दो दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल पर  आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में एफआईआर कराया गया। कांग्रेस पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है। चरणबद्घ आंदोलन पर फैसला लिया जाएगा।

                                 पाण्डेय ने बताया कि बैठक के बाद दोपहर 1 बजे भाजपा के खिलाफ इओडब्लू  कार्यालय का घेराव किया जाएगा। बैठक में सभी कांग्रेस जन और सहयोगी संगठन के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहेंगे।

close