डॉक्टर साहब ने खुद को किया जनता को समर्पित..वीणा सिंह

BHASKAR MISHRA

raman singhबिलासपुर—भगवान मुख्यमंत्री साहब को खुशहाल राज्य बनाने के लिए शक्ति दे। डॉक्टर साबह प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। उनका मेहनत सफल हो। मैं भगवान से हमेशा यही प्रार्थना करता हूं। यह बातें बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की धर्मपत्नी वीणा सिंह ने पत्रकारों से कही। वीणा सिंह ने कहा कि डॉक्टर साहब प्रदेश की जनता के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुके हैं। भगवान उनकी मेहनत को देख रहा है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                बिलासपुर प्रवास पर पहुंची प्रदेश के मुखिया डॉ.रमन सिंह की धर्मपत्नी वीणा सिंह ने पत्रकारों से बातचती की। उन्होने सहजता के साथ पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। वीणा सिंह ने कहा कि हमेशा भगवान् से प्रार्थना करती हूँ कि सीएम के मेहनत का ख्याल रखना। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी वीणा सिंह ने मीडिया से बताया कि डॉक्टर साहब प्रदेश की जनता के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुके हैं। प्रदेश की जनता से डोर.टू.डोर मुलाक़ात कर हालचाल पूछ रहे हैं। प्रदेश को खुशहाल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

                 वीणा सिंह ने बताया कि उनकी मेहनत को देखते हुए लोक सुराज के दौरे में हर रोज टिफिन भेजती हूं। आज भी यहाँ आने से पहले सीएम साहब के लिए टिफिन में कच्चे आम का पना..बेल की शरबत…मठा और रोटी भेजा है।

                          भूपेश बघेल के तेवर पर वीणा सिंह ने कहा कि मुझे राजनैतिक मामला समझ में नहीं आता है। मुझे समझना भी नहीं है। लेकिन उनके अपने लोग ही शिकायत करते है। उनके अपने ही परेशान होते हैं। इससे हमारा और पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। लेकिन डॉक्टर साहब अन्याय करने वाले नहीं हैं।  सब के साथ न्याय करते हैं। डाक्टर साहब व्यक्तित्व बहुत ही सरल है।

            क्या आप चुनाव लडेंगी के सवाल पर वीणा सिंह ने मुस्कुरात हुए कहा कि चुनाव से मुझे दूर रहना है। क्योंकि मैं चुनाव नहीं लड़ने वाली।

close