सुराज अभियान में कांग्रेसियों ने फिर दिया दखल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170515-WA0023  बिलासपुर— हरदीकला  गांव में लोकसुराज समस्या निवारण शिविर में कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। बोनस और धान के समर्थन मूल्य को लेकर अधिकारियों का घेराव किया। राजेन्द्र शुक्ला के साथ शिविर में घुसकर कांग्रेसियों ने फसल बीमा मुआवजा किसानो के कर्जा माफी जैसे मुद्दो पर सरकार पर निशाना साधा। सरकार से वादा पूरा  किए जाने की मांग की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              हरदी कला गांव में समस्या निवारण शिविर का कांग्रेसियों ने विरोध किया। शिविर में घुसकर कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला नेलोक सुराज अभियान को ढकोसला बताया। राजेन्द्र ने कहा कि अधिकारी कूलर की ठंडी हवा में बैठ कर लस्सी पी रहे हैं। ग्रामीण चिलचिलाती धूम में परेशान हैं। गरीबों को  शिविर में सिर्फ इसलिए बुलाया जाता है कि तुम्हारा काम हो गया और तुम्हारा काम नहीं हुआ। सिर्फ इतना सुनने के लिए ही गरीबों मजदूरों और जरूरतंदों को बुलाया जाता है।

                        शिविर का विरोध करते हुए राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि गांव गरीब जनता किसान मजदूर को ठगने का काम पिछले 13 सालों से किया जा रहा है। समर्थन मूल्य, बोनस जैसे अनेक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का काम सरकार कर रही है। हद हो जाती है.. जब मंच से भाजपा के नेता लोगो को धमकाने का काम करते है। कांग्रेसियों को गेट पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी रोकते हैं। क्या हम जनता नहीं है। IMG-20170515-WA0019हमारी समस्याएं नहीं होती है। सरकार को लगता है कि कांग्रेसी जनता को भड़काने का काम करते हैं। राजेन्द्र ने कहा कि सूराज अभियान में चुपचाप बैठकर भाजपा नेताओं का झूठा भाषण कोई नहीं सुनना चाहता है। जनता साल 2018 में झूठा भाषण सुनकर ही वोट करने वाली है।

                                  हरदी कला लोकसुराज अभियान में मनोज पाण्डेय, मनहरण कौशिक, ब्रजेश दुबे, बिल्हा ब्लॉक उपाध्यक्ष दिवाकर दुबे  समेत कांग्रेस समर्थक सैकड़ों ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इस दौरान कांग्रेसियों को नियंत्रित करने स्थानीय प्रशासन को जमकर पसीना बहाना पड़ा। बावजूद इसके कांग्रेसियों ने शिविर के बीच जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने राजेन्द्र शुक्ला का समर्थन किया।

close