बिलासपुर— कमिश्नर आदेश की अनदेखी पटवारी भर भारी पड़ गयी है। आदेश पर अमल नहीं किए जाने पर कमिश्नर निहारिका बारीक सिंह ने बेलतरा पटवारी को सस्पेंड कर दिया है। एक सप्ताह में प्रशासन ने लगातार दो पटवारियों को सस्पेंशन का आर्डर थमाया है।
जानकारी के अनुसार कमिश्नर निहारिका बारीक सिंह ने बेलतरा की महिला पटवारी को सस्पेंड कर दिया है। कमिश्नर ने कुछ दिनों पहले नीतू सिन्हा के खिलाफ नोटिस जारी कर रिकार्ड दुरूस्त नहीं किए जाने का आदेश दिया था। क्योंकि कमिश्नर बारीक पटवारी नीतू सिन्हां की लगातार शिकायतों से नाराज थीं। इसलिए रिकार्ड से दूर रहने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके नीतू सिन्हां ने कमिश्नर के आदेश को नजर अंदाज कर रिकार्ड को दुरूस्त किया। यानि कमिश्नर के बिना नए आदेश के कामकाज किया।
नीतू सिन्हां ने आदेश नहीं मानते हुए नजूल रिकार्ड को ना केवल दुरूस्त किया…बल्कि अनुमति के बिना कामकाज भी करना शुरू कर दिया। नजूल रिकार्डों से छेड़छाड़ भी किया। आदेश नहीं माने जाने की शिकायत पर कमिश्नर निहारिका बारीक सिंह ने नीतू सिन्हां को सस्पेंड कर दिया। खबर लिखे जाने तक जानकारी नहीं है कि नीतू सिन्हा सस्पेंशन पीरियड के दौरान कहां अटैच रहेंगी।
मालूम हो कि दो दिन पहले ही कलेक्टर ने संभागायुक्त के आदेश पर कलेक्टर ने लिंगियाडीह पटवारी निखिल झा को सस्पेंड किया था। मंगलवार को नीतू सिन्हा के सस्पेंड के बाद राजस्व विभाग में हलचल मच गयी है।