कांग्रेसियों ने की सिवरेज की पूजा..भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170517-WA0004 IMG-20170517-WA0005बिलासपुर—- जिला शहर कांग्रेस ने सीवरेज मुक्ति  यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं की सिवरेज मुक्ति यात्रा गाँधी चौक से निकलकर जुना बिलासपुर, गोल बाज़ार से होते हुए फूल चौक में खत्म हुई। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने गोलबाजार चौक में सभा को संबोधित किया। मंत्री और प्रशासन पर निशाना साधा। इसके पहले यात्रा में शामिल  कांग्रेसियों ने जगह-जगह रूककर सिवरेज गड्ढों की पूजा की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               जिला कांग्रेस कमेटी ने सिवरेज मुक्ति यात्रा निकालकर सिवरेज का विरोध किया। कांग्रेसियों की सिवरेज मुक्ति यात्रा गांधी चौक से शुरू होकर गोलबाजार के बाद फूल चौक में खत्म हुई। इस बीच जगह- जगह सड़कों में कांग्रेसियों ने सिवरेज गड्ठों की पूजा की। नेताओं ने सिवरेज शैतान को शहर छोड़ने को कहा।

                            फूल चौक में रैली में शामिल कांग्रेसियों और आम जनता को पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव समेत कई कांग्रेसियों ने संबोधित किया। अटल ने सरकार और मंत्री पर निशाना साधा। उन्होने बताया कि सिवरेज में अब तक 10 अरब से ज्यादा रूपए खर्च हो चुके हैं। कमीशन और भ्रष्टाचार से सिवरेज का काम और बजट दिनों दिन बढता ही जा रहा है।

                     शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने कहा कि बिलासपुर को जीता जागता कब्रिस्तान बना दिया गया है। सिवरेज ने अब तक कई लोगों को मौत के मुंह में पहुंचा चुका है। बिलासपुर की आधी से ज्यादा आबादी दमा का रोगी हो गया है।

                                   पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने कहा सिवरेज योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी है। सभा को पूर्व विधायक बैजनाथ चंद्राकर. राजेश पाण्डेय, आशीष सिंह ठाकुर, महेश दुबे,जसबीर गुम्बर, शिवा मिश्रा, अमर बजाज, शिवा मिश्रा, जफर अली ने भी संबोधित किया।

      सिवरेज मुक्ति यात्रा में पूर्व सांसद मैक लाऊड, सीमा पाण्डेय, शेख गफ्फार, भुवनेश्वर यादव, शेख नजिरुद्दीन, शैलेन्द्र जायसवाल, विष्णु यादव, किशोरी लाल गुप्ता,स्वप्निल शुक्ला, सुभाष ठाकुर, एस डी कार्टर, सुनील शुक्ला, अरविन्द शुक्ला, धर्मेश शर्मा, जावेद मेमन, ऋषि पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। ऋषि पाण्डेय ने बताया कि सीवरेज मुक्ति यात्रा 18 मई को शाम 5 बजे गोल बाज़ार से निकलेगी।

close