जनसेवा और सिद्धांतों से मिली पहचान–धरमलाल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
DSC_1821 बिलासपुर— आज भारतीय जनता पार्टी जो कुछ भी है उसका श्रेय भाजपा सरकार की रीति नीति और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतो को जाता है।  पंडित दीनदयाल समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में लाना चाहते थे। उनकी सोच ने ही सरकार को दिशा दी। देश में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन गयी। इसका श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं को भी जाता है। यह बातें प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने 15 दिवसीय समयदानी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही।
                कार्यशाला को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि आज भाजपा जो कुछ भी है उसका श्रेय सरकार और पं.उपाध्याय को जाता है। यह प्रशिक्षण हमारे 15 दिवसीय कार्यकर्ताओं के लिए है। प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को 15 दिन शक्ति केन्द्रों के बूथों में देंगे।  पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष में कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुॅचना है। सरकारी योजनाओं और संगठन के विचारों को आम जनता तक पहुंचाना है। पं.दीनदयाल अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में लाना चाहते थे। भाजपा सरकार ने उनकी विचारधारा को हकीकत में बदल दिया है। धरमलाल कौशिक ने पं.उपाध्याय राजनैतिक और सामाजिक जीवन पर प्रकाश डाला।DSC_1844
                सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन से जो भी जिम्मेदारी मिलती है ईमानदारी से पालन करें। बूथ, ग्राम, नगर संरचना के अनुसार समयदानी कार्यकर्ता जानकारी लेकर आयेंगे। आम लोगों तक पार्टी विचारों और भाजपा सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जाएगा।
                         कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश उपाध्याक्ष सुनील सोनी ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि 15 दिवसीय समयदानी कार्यकर्ताओं को बूथों के स्थानीय समिति के सदस्यों के साथ कार्य करना है। बूथ का सत्यापन भी करना है। प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन को बहुत ही सशक्त माना जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक समेत प्रदेश जिला  और मंडल स्तर के कार्यकर्ता 15 दिवसीय समय दे रहे है।आने वाले समय में पंचायत से लेकर संसद तक कार्यकर्ताओं की भूमिका होगी।
            भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान भी समयदानी कार्यकर्ताओं के सहयोग से चलाया जाएगा अभी सहकारिता का चुनाव होना है। भाजपा कार्यकर्ता इसकी भी तैयारी करें।
close