साढ़े नौ लाख लीटर शराब बरामद…132 पर कार्यवाही

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

ARCHANA JHAबिलासपुर— कार्पोरेशन गठन और ठेकेदारी प्रथा खत्म होने के बाद कोचियों के साथ शराब की अवैध बिक्री करने वालों पर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। लोगों से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस आरोपियों को धरपकड़ कर रही है। पुलिस ने अप्रैल महीने से अब तक रिकार्ड गिरफ्तारी और अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                पुलिस प्रवक्ता एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि कार्पोरेशन गठन के बाद शासन के आदेश पर कोचियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। शराब की अवैध खरीद फरोख्त करने वालों को पकड़ा जा रहा है।

                                 अर्चना झा ने बताया कि बिलासपुर पुलिस को अप्रैल महीने से अब तक की कार्रवाई में शराब के अवैध व्यवसायियों के खिलाफ भारी सफलता मिली है। अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान में 132 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छापामार कार्रवाई में पुलिस ने कुल 130 प्रकरण दर्ज किए हैं।

        अर्चना झा ने बताया कि बिलासपुर में अवैध शराब और कोचियों के खिलाफ पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव के निर्देश में लगातार कार्यवाही हो रही है। 17 मई को थाना बिल्हा में  8 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है। इसी तरह मस्तूरी थाना क्षेत्र में  12 पाव देशी शराब बरामद किया गया। तखतपुर थाना क्षेत्र में  4 लीटर महुआ अवैध शराब पकड़ने में सफलता मिली है।

अर्चना झा ने बताया कि बिलासपुर पुलिस ने अब तक 130 प्रकरणों में 9.5 लाख लीटर से अधिक शराब ज़ब्त की है। पुलिस ने 132 आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की है। जिले के सभी थानों शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

Share This Article
close