पकड़ में आया बाइकर्स गैंग…लाखों के सामान बरामद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170519-WA0003बिलासपुर– पुलिस की स्पेशल टीम ने लूटपाट,चोरी,मोटरसायकल चोरी के आरोप में बाईकर्स गैंग के तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के िआरोपियों के खिलाफ आठ अलग अलग थानों में अपराध दर्ज है। आरोपियों की तलाश पुलिस गंभीरता से कर रही थी। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने लाखों रूपए के सामान बरामद किये हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                           शहर और आस पास के क्षेत्र में चोरी की घटना को देखते हुए पुलिस कप्तान ने स्पेशल टीम को आरोपियों को जल्द से जल्द धरपकड़ करने को कहा। मंयक श्रीवास्तव ने मामले में विशेष टीम को जेल से रिहा हुए आरोपियों पर विशेष नजर रखने को कहा। पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए बाइकर्स गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास सोने चांदा नगद समेत चोरी की मोटरसायकल बरामद हुई है।

             बिलासागुड़ी में एडिश्नल एसपी प्रशांत कतलम ने बताया कि मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली कि पंडरिया जिला कवर्धा का आदतन बदमाश जेल से रिहा होने के बाद सकरी बिलासपुर में किराए के मकान में रहता है। मालूम हुआ कि राम्हेपुर निवासी संपत साकत साथी पार्थों बाला के साथ चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है। संतोष मोटरसायकल चोरी और लूटपाट के आरोप में जेल जा चुका है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने संपत को राम्हेपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया।IMG-20170519-WA0495

                     संपत ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि जेल से छूटने के बाद अपने साथी के साथ सकरी बिलासपुर में किराए के मकान में रहता है। इस दौरान उसने अपने साथी के साथ पंडरिया समेत बिलासपुर जिले के कई थानों में मोटरसायकल चोरी,चैनस्नेचिंग समेत लूटपाट की घटना को अँजाम दिया।

              प्रशांत कतलम ने बताया कि संपत से पूछताछ के बाद विशेष टीम ने सकरी में घेराबंदी कर पार्थों को हिरासत में लिया। पार्थों की निशानदेही पर पुलिस ने संपत साकत समेत चोरी की घटना में शामिल एक अन्य साथी अशोक तिवारी को भी हिरासत में लिया।

                               प्रशांत कतलम ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस को तीन लाख रूपए का समान जब्त किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है। आरोपियों ने बताया कि सोने चांदी के सामानों को सकरी निवासी अतुल सोनी को बेचा है। पुलिस ने जेवर जब्त कर सभी आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत कोर्ट भेज दिया।

              पत्रवार्तो के दौरान प्रशांत कतलम ने बताया कि आरोपी संपत साकत ऊर्फ किशन साकत अमरपुर नवापारा पण्डरिया का रहने वाला है। पार्थो बाला ऊर्फ बाबू का घर हेमूनगर तोरवा में है। अशोक तिवारी ऊर्फ मिर्ची कुदुदण्ड शिवचौक का निवासी है। अतुल सोनी पिता राधेश्याम सोनी गोंडपारा सुभाष नगर का रहने वाला है।

पत्रवार्ता के दौरान एडिश्नल एसपी ग्रामीण अर्चना झा और नगर पुलिस अधीक्षक लखन पटले भी मौजूद थे।

close