हिरासत में नशे के दो सौदागार…मिनी बस्ती में हुई धर पकड़

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170522-WA0557 IMG-20170522-WA0556बिलासपुर—सिविल लाइन पुलिस ने झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों के पास भारी मात्रा में नशे की दवाइयां भी बरामद की है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   मुखबिर की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में नशे की दवाइयां बेचने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी नसर सिद्धिकी ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार दो युवक झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में नशे का कारोबार करते हैं। सूचना के बाद छापामार कार्रवाई करते हुए मिनी बस्ती जरहाभाटा क्षेत्र से दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है।

                                                नसर सिद्दिकी ने बताया कि आरोपी युवकों का नाम जितेन्द्र टण्डन और अक्षय कुर्रे है। दोनों आरोपियों के पास से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों काफी दिनों से नशे का कारोबार कर रहे हैं। थाने में दोनों के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है।

                आरोपियों के पास से नाइड्राजेपम की 1000 से अधिक गोलियां बरामद की गयी हैं। इसके अलावा 500 की संख्या में रेक्सोजिक का एम्पुल भी जब्त किया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 21 और 22 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

close