बासी चिकन खाने से फूड प्वाइजनिंग..सात लोग सिम्स में भर्ती

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

CIMSJPGबिलासपुर–सीपत थाना क्षेत्र के उरतुम में फूड प्वाइजनिंग के बाद एक ही परिवार के सात सदस्यों को सिम्स में भर्ती किया गया है। डाक्टरों के अनुसार फिलहाल सभी की हालत स्थिर है। भर्ती किये गए सभी सदस्य एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इनमें से पांच नाबालिग हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 उरतुम में एक ही परिवार के सात सदस्यों को फूड प्वाइजनिंग के बाद सिम्स में भर्ती कराया गया है। सातों की स्थिति स्थिर बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के भाड़ी निवासी सुक्रीता बाई अपने चार बच्चों के साथ रिश्तेदार के घर उरतुम गयी थी। एक दिन पहले उरतुम के रिश्तेदारों ने चिकन बनाया और खाया। बचे चिकन को दूसरे दिन के लिए रख दिया। सोमवार को दोनों परिवार के सात सदस्यों ने दोपहर को बासी चिकन खाया। चिकन खाने के करीब घंटे भर बाद परिवार के सदस्यों ने पेट दर्द और उल्टी दस्त की शिकायत की । धीरे धीरे सभी की हालत बिगड़ती गयी। इसके बाद लोगों ने 108 की सहायता से देर शाम सिम्स में भर्ती कराया।

                                         सिम्स में भर्ती किए गए सात फूड प्वाइजनिंग मरीजों में से पांच नाबालिग हैं। सिम्स प्रवक्ता आरती पाण्डेय ने बताया कि मरीजों का नाम सुकरीता बाई पति रामकुमार सूर्यवंशी उम्र 27 साल, साहिल पिता रामकुमार सूर्यवंशी उम्र 11 साल, अनुज पिता राजेश सूर्यवंशी उम्र 6 साल, समीर पिता रामकुमार उम्र 8 साल,शालिनी पिता रामकुमार उम्र तीन साल, मुस्कान पिता रामकुमार उम्र 5 साल है। इसके अलावा रामकुमार का रिश्तेदार संतोष रात्रे उम्र 38 साल भी फूड प्वाइजनिंग का शिकार है। सभी ने दोपहर को एक दिन पहले का बासी चिकन खाया था। सभी की स्थिति गंभीर है।

सभी की हालत स्थिर…चल रहा है इलाज

                देर शाम सात लोगों को सिम्स में उल्टी दस्त की शिकायत पर भर्ती किया गया है। सभी लोग सीपत थाना क्षेत्र के उरतुम के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्यों ने एक दिन पहले का बना हुआ चिकन खाया है। जिसके चलते सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के चपेट में आ गए। फिलहाल सभी का इलाज तेजी से चल रहा है। भर्ती के बाद मरीजों में तेजी से सुधार हो रहा है।

                                                                                                 आरती पाण्डेय…सिम्स मीडिया प्रवक्ता..बिलासपुर

Share This Article
close