आयकर विभाग उत्तरप्रदेश और दिल्ली में शीर्ष अधिकारियों के परिसरों पर छापे मार रहा है।भष्टाचार और आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायतें मिलने पर ये छापे मारे जा रहे हैं।राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निदेशक स्वास्थ्य हृदय शंकर तिवारी, ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी विमल शर्मा, उनकी पत्नी और मेरठ में सम्भागीय परिवहन अधिकारी ममता शर्मा और जेल विभाग के विशेष सचिव सतेन्द्र कुमार सिंह के आवास और कार्यालय से जुड़े 15 स्थानों पर एक साथ जांच हो रही है। ये सभी स्थान पांच जिलों लखनऊ, गौतम बुद्ध नगर, मैनपुरी, बागपत और मेरठ में फैले हुए है। इनके विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायतें आयकर विभाग को प्राप्त हुई थी। जांच का क्रम लगातार जारी है। आयकर अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान बरामदगी के बारे में आज शाम तक जानकारी मिल सकती है।
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |