भूपेश ने पूछा-झीरम कांड की सीबीआई जाँच अब तक क्यों नहीं?

Chief Editor

[wds id=”14″]
IMG_20170524_212706_225बिलासपुर।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से बातचीत की। बघेल आज बिलासपुर अंतागढ़ टेपकाण्ड को लेकर  उच्च न्यायालय बिलासपुर पहुंचे थे। जहां उन्होने डबल बेंच मे अपील दायर की।भूपेश बघेल बातचीत में बताया  कि अंतागढ़ टेपकाण्ड में  उच्च न्यायालय के सिंगल बेंच द्वारा यह याचिका खारिज की गई थी, उसकी अपील प्रस्तुत की गई और उपलब्ध सारे तथ्य और साक्ष्य प्रस्तुत किये गये है।भूपेश बघेल ने पत्रकार वार्ता के दौरान बिलासपुर के अरपा विकास प्राधिकरण के गठन करने के मामले को उठाया उन्होने कहा कि 21 जून 2010 से गठित अरपा विकास प्राधिकरण में आज तक एक भी ईंट नहीं रखी गई। केवल हजारों करोड़ के योजना की बात और स्थानीय मंत्री द्वारा बार-बार इसे अपने सपनों की योजना बताये जाने के बाद भी योजना धरातल पर नहीं उतरी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      इस योजना को स्वीकृत हुए 7 वर्ष हो चुके हैं किन्तु इसके लिए पोस्टर और कागजी कार्य ही हो रहे हैं और यह योजना पोस्टर तक ही सिमटी हुई है। भूपेश बधेल ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण के सीमा क्षेत्र के लगभग 1 लाख खसरों में निवासियों /भू-स्वामियों के लिए यह परियोजना अभिशाप बन गई है।उन्होने कहा कि राजपत्र में खरीदी बिक्री पर रोक नहीं लगायी गई है लेकिन एन.ओ.सी के नाम पर प्राधिकरण एवं निगम के अधिकारियों खुलेआम भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। उक्त प्राधिकरण के अंतर्गत बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, तखतपुर विधानसभा के लाखों लोगो की पैतृक भूमि फंसी हुई है। जिससे इस क्षेत्र की जनता न तो विक्रय कर पा रहें है और न ही निर्माण कर पा रहें है।

                     प्रेस वार्ता के दौरान भूपेश झीरमघाटी के शहीदों को याद करते हुए कहा कि झीरम की घटना में आज तक शहीद के परिवार छत्तीसगढ़ के कांग्रेस जनो एव यहां. की जनता  को न्याय नहीं मिला। विधानसभा में सरकार के वरिष्ठ मंत्री के द्वारा घोषणा के बाद भी आज तक सीबीआई जांच नहीं कराई गई। आयोग की जांच अभी तक चल रही है, लेकिन शहीद परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री और केन्द्रीय गृहमंत्री से मिलकर इस घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी जिस पर अभी तक कार्यवाही नही की गई। झीरम की धटना के लिए मुख्यमंत्री और उसका शासन जवाबदार है। मुख्यमंत्री को छ.ग. की जनता को जवाब देना होगा।

                   बघेल  ने खुद पर हुए अपराध दर्ज सहित पूरे प्रदेश में पुलिस द्वारा कांग्रेस जनों  पर किये जा रहे अपराध दर्ज करने की घटना को प्रशासनिक आतंकवाद बताया और कहा कि जगदलपुर परिवहन संघ की पदाधिकारियों पर कांग्रेस के विधायक श्रीमती देहुती कर्मा पर तथा बिलासपुर जिले के विभिन्न थानों में कांग्रेस के उपर जुर्म दर्ज कराना और बिलासपुर के कांग्रेस भवन में पुलिस का प्रवेश करना यह बताता है कि रमन सिंह पुलिस के बल पर विरोध और आन्दोलन को दबाने का प्रयास कर रहें हैं।

                    उन्होने कहा कि मेरे उपर 15 साल के शासन में कुछ नहीं ढूढ पाये तो फर्जी लोगो के कहने पर फर्जी आरोप लगाकर मेरी माॅ और पत्नी सहित मेरे पर अपराध दर्ज कर रहें है। मैंने स्वयं ईओडब्ल्यू कार्यालय उपस्थित होकर जांच और गिरफ्तारी की कार्यवाही करने की मांग की। पूरी सरकार मेरी जमीन की नापजोख कर रही है।

                  इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिला राजेन्द्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, भूवनेश्वर यादव, आशीष ठाकुर, संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय, शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय उपस्थित थे।

close