अमर का बंगला घेरने जा रहे जोगी कांग्रेस के लोग गिरफ्तार

Chief Editor
3 Min Read

[wds id=”14″]
cjc_1बिलासपुर।
राज्य के दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव आदि जिले में आउटसोर्सिंग कर शिक्षकों की भर्ती करने के निर्णय के विरोध में नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के निवास का घेराव करने निकले जनता कांग्रेस छग के 48 पदाधिकारियों को पुलिस  गिरफ्तार कर तोरवा थाने ले गई।राज्य के बस्तर और सरगुजा संभाग के बाद राज्य के दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव और अन्य जिलों में  शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती आउटसोर्सिंग के माध्यम से करने का निर्णय राज्य सरकार ने किया है। राज्य शासन के निर्णय का जनता कांग्रेस  विरोध कर रही है।घेराव की खबर लगने से पूर्व ही पुलिस ने नगरीय निकाय मंत्री के राजेन्द्र नगर स्थित निवास के पहले ही राजेन्द्र नगर चौक और जीडीसी तिराहा में बेरिकेड्स लगा दिए थे । साथ ही पुलिस बल तैनात थी। जनता कांग्रेस को रोकने केलिए पुलिस बल ने पानी भी मंगा लिया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                cjc_2जनता कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता  जैसे ही चौक में पहुंचे पुलिस बल ने उन्हे रोकने की कोशिश की।  लेकिन कार्यकर्ता नही मान रहे थे। कार्यकर्ता बेरिकेड्स को हटाकर तो कुछ उसके उपर से चढ़कर मंत्री के बंगले का घेराव करने के लिए पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन  पुलिस बल ने उन्हे किसी तरह नियंत्रित किया और चौक में ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जनता कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर तोरवा थाने ले गए। दोपहर तक सभी को थाने मे गया था।गिरफ्तार किए गए जनता कांग्रेस के पदाधिकारियों को समझाने के लिए तहसीलदार एनपी गबेल तोरवा थाने पहुंचे  थे और  समझाईस देते रहे । लेकिन वे उनकी बात सुनने का तैयार नही थे। बाद में सभी पदाधिकारियों को जमानत दे दी गई।

                               मालूम हो राज्य शासन ने साल भर पहले बस्तर और सरगुजा संभाग में शिक्षकों की भर्ती केलिए बिलासपुरमें भी साक्षात्कार लिया था। इन संभागों के बाद दुर्ग संभाग में भी शिक्षकों की भर्ती केलिए आउटसोंर्सिंग करने का निर्णय कुछ ही दिन पहले लिया है।

                               निर्णय के विरोध में दोपहर को जनता कांग्रेस छग के पदाधिकारी   मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद चतुर्वेदी , बृजेश साहूजी,विशंभर,संतोष दुबे, समीर अहमद , जीतू ठाकुर , प्रदेश प्रवक्ता अनुराग पांडेय,  प्रदेश उपाध्यक्ष अजित सिंह, शहर जिलाध्यक्ष विकास सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, विकास दुबे, गजेंद्र श्रीवास्तव, सत्येंद्र गुलेरी, लक्ष्मी धृतलहरेडिकेश डहरिया, करण मधुकर, दिनेश शर्मा,चंद्रप्रकाश कुर्रे, इमरान जोगी, पिंटू, हर्ष सिंह, मनीष मिश्रा, अरुण नाथानी, राज वर्मा, सौरभ मिश्रा, यश मिरानी, राजेश खाँड़े,अवी नायक, पवन साहू, आदित्य पांडेय, सुनील केसरी, तुषार यादव, आदि नेहरू चौक स्थित मरवाही सदन से राज्य शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निकले।

close