भाजपा का तीन दिवसीय मोदी फेस्ट…शहर का भ्रमण करेगा रथ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
bjp kamalबिलासपुर….प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार को तीन साल पूरे होने पर शहर में तीन दिवसीय मोदी फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शहर के बीच लालबहादुर शास्त्री शाला खेल मैदान में किया जाएगा। जिला भाजपा कार्यकारिणी ने आयोजन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिये हैं।
                                    जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार केन्द्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर शहर में मोदी फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन लालबहादुर शास्त्री शाला मैदान में किया जाएगा। 2, 3 और 4 जून को होने वाले मोदी फेस्ट में सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। आम जनता को मोदी फेस्ट कार्यक्रम में दिग्गज नेता तीन साल के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
                                                                       कार्यालय से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि मोदी फेस्ट का रथ 30 मई से 1 जून तक शहर का भ्रमण करेगा। 30 मई को मोदी रथ भाजपा कार्यालय से शुरू निकलकर पुराना बस स्टैण्ड स्थित डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक से रेलवे स्टेशन, मगरपारा चौक, अपोलो फ्रार्मेसी बलराम टाॅकिज रोड, मंगला चौक, बृहस्पति बाजार, श्रीकांत वर्मा मार्ग से होते हुए रामा मैगनेटो माॅल तक जाएगा।
close