कांग्रेस ने जारी की मतदाता सूची….शहर से ज्यादा ग्रामीणों ने कराया पंजीयन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170530-WA0777बिलासपुर—जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस की सदस्यता सूची को जारी कर दिया है। ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय और ब्लाक अध्यक्षों की मौजूदगी में शहरी और ग्रामीण की मतदाता सूची को जारी किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                     प्रदेश चुनाव प्राधिकरण को कार्यक्रम के अनुसार जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस के संगठन चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ है। संगठन चुनाव के लिए सदस्यों का पंजीयन और सदस्यता बुक जमा करने की अंतिम तारीख जारी कर दी गयी है। नियत तारीख को सभी ब्लाकों से जिला कांग्रेस को सदस्यता बुक पूर्ण करके सूची प्राप्त हुई है। सूची का प्रकाशन जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रारंभिक सदस्यता सूची पांच रूपये शुल्क के साथ जमा कराया है। प्राधिकरण ने सूची जारी करने की अंतिम तारीख 30 मई 2017 तय की थीं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला कांग्रेस ग्रामीण और शहर ने कार्यक्रम तय किया हैं।
राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि जिले में कुल 27625 सदस्यों का पंजीयन हुआ है। मस्तूरी विधानसभा में सर्वाधिक 9450 सदस्य बनाए गये हैं।  बिल्हा विधानसभा में 8575, तखतपुर में 3100, मरवाही में 2850, गौरला 2600, कोटा 2350 और पेण्ड्रा में 1400 सदस्यों का पंजीयन किया गया है।

                                                    शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने बताया कि बिलासपुर के दो ब्लाकों में 5825 सदस्यों का पंजीयन मिला है। ब्लाक एक में 3975, और ब्लाक दो में 1850 लोगों का पंजीयन हुआ है। शहर में कुल पंजीयन संख्या 5825 है।  बोलर ने बताया कि बिलासपुर में कुल बूथों की संख्या 278 है । ब्लाक एक में 159 और ब्लाक दो कुल 119 बूथ है । ब्लाक दो में 11 बूथ बिल्हा विधान सभा क्षेत्र में आते हैं। 33 बूथ बेलतरा विधान सभा क्षेत्र में है। बिलासपुर विधान सभा क्षेत्र में 75 बूथ है । ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी ने

                 राजेन्द्र और नरेन्द्र बोलर ने बताया कि सूची के पहले प्रकाशन पर दावा आपत्ति छानबीन समिति के सामने 6 जून तक पेश किया जाएगा। जिला छानबीन समिति दावा आपत्तियों का निराकरण 15 जून 2017 तक करेगी। सारे कार्यक्रम प्राधिकरण से निर्देश के बाद होगें।

                 कांग्रेस भवन में ग्रामीण और शहर जिलाध्यक्षों ने प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थित में सूची जारी की। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष मस्तूरी विजेन्द्र शर्मा, मरवाही मनोज गुप्ता, तखतपुर शिवबाला कौशिक, जिला महामंत्री राजा सिंह ठाकुर, गौरेला अमोल पाठक, बिल्हा विनोद दिवाकर, कोटा संदीप शुक्ला, कार्यालय सचिव सुभाष ठाकुर उपस्थित थे।

close