एसईसीएल को सेवानिवृत अधिकारियों ने दी ऊंचाई

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

Press Photo Retirnment 31-05-17बिलासपुर— अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर एसईसीएल ने भावभीनी विदाई दी। एसईसीएल मुख्यालय स्थित सीएमडी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शशिकांत राय महाप्रबंधक (विद्युत/यांत्रिकी), डॉ. पुसा यादागिरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. देवेन्द्र नाथ दास, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वालिस मसीह वाहन चालक सह मेकेनिक को गरिमामय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                कार्यक्रम में निदेशक वित्त ए.पी. पण्डा की अध्यक्षता, महाप्रबंधक कार्मिक/प्रशासन संजीव कुमार, महाप्रबंधक एनईई/पीएफ पेंशन वी.बी. उपाध्याय, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी श्रमसंघ प्रतिनिधि, मौजूद थे।

                                     निदेशक वित्त ए.पी. पण्डा ने कहा कि कोयला उद्योग की अग्रणी कम्पनी एसईसीएल की प्रगति में इन कर्मठ अधिकारियों-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है । सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यकुशलता को देखने के बाद विश्वास हो गया है कि यह यह उपलब्धि सतत् कर्मठता, लगन, त्याग और मेहनत से मिली है। पण्डा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

                                इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने एसईसीएल की उत्कृष्ठ कार्य-संस्कृति की सराहना की।

close