विकास काम पूरा करने अमर का दिसम्बर टारगेट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

samikcha baithak (2)बिलासपुर(सीजीवाल)।नगर विकास से जुड़े कार्यों को समन्वय बनाकर करें। निर्माण कार्य तेजी के साथ समय पर पूरा हो। नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने विकास भवन में नगर विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           नगरीय प्रशासन मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि किसी कार्य के लिए कार्ययोजना बनती है…उसका परिणाम नागरिकों को दिखना चाहिए। मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि नगर विकास के स्वीकृत कार्यों का तत्काल टेण्डर जारी करें। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए  निर्माण कार्य की विस्तार से जानकारी ली। मंत्री ने सभी कार्य को  तेजी से करने को कहा।

                         मंत्री ने निर्माणाधीन लालखदान, आर.ओ.बी. और पुराना अरपा पुल सेतु निर्माण की भी समीक्षा की। अग्रवाल ने खारंग जलाशय से सतही जल आपूर्ति के क्रियान्वयन और ट्रीटमेंट प्लांट पर बातचीत की। अमर अग्रवाल ने जल आवर्धन योजना  पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों को लेकर नाराजगी जाहिर की।

                                        अवैध काॅलोनियों के नियमितीकरण को मंत्री ने जरूरी दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अवैध अतिक्रमण हटाने को कहा। नगर निगम को आबंटित भूमि का नामांतरण एक माह के अंदर पूरा करने की बात कही।

                                            मंत्री ने बताया कि निगम क्षेत्र में सिवरेज योजना का काम 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। दिसंबर तक सिवरेज के काम कम्पलीट हो जाएगा।  बस रेस्टोरेशन और प्रापर्टी चेम्बर के कार्यों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अग्रवाल ने शहर की डेयरियों को जल्द से जल्द  शिफ्ट करने को कहा।

                             बैठक में महापौर किशोर राय, नगर निगम सभापति अशोक विधानी, आयुक्त नगर निगम सौमिल रंजन चौबे, उमेशचन्द्र कुमार, लोक निर्माण, विद्युत, जलसंसाधन, पी.एच.ई. और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

close