देखेंगे..सिम्स कर्मचारी भर्ती लोकायुक्त जांच रिपोर्ट…कलेक्टर पाण्डेय दयानन्द

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
DAYANAND..बिलासपुर—-बिलासपुर जिले के नवनियुक्त कलेक्टर पाण्डेय दयानन्द मंथन सभागार में पत्रकारों से सामान्य चर्चा की। पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। बिलासपुर के लिए अपनी प्राथमिकताओं को सामने रखा। कलेक्टर दयानन्द ने बताया कि सिवरेज निगम प्रशासन का काम है। यदि सहयोग मांगा गया तो जिला प्रशासन का भी सहयोग रहेगा। इस दौरान कलेक्टर ने ओडीएफ,खनिज,पर्यावरण,पर पूछे गए सवालों का भी जवाब दिया।
                               मंथन सभागार में नवनियुक्त कलेक्टर पी.दयानन्द पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होने पत्रकारों के सवालो का जवाब देते हुए कहा कि जानकारी के अनुसार दिसम्बर तक सिवरेज का काम पूरा हो जाएगा। यदि निगम प्रशासन को जिला प्रशासन से किसी प्रकारी की सहयोग की जरूरत होगी तो सहयोग दिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में कलेक्टर ने बताया कि निश्चित रूप से पर्यावरण बहुत बड़ी समस्या है। इस पर विशेष ध्यान देने के साथ अभियान चलाने की जरूरत है।
         अरपा विकास प्राधिकरण के सवाल पर कलेक्टर ने कहा कि मामला क्या है इसे देखुंगा। खनिज के अवैध उत्खनन के सवाल पर दयानन्द ने कहा कि खनिज विभाग की गतिविधियों पर नजर रहेगी। लिंगियाडीह शौचालय में घोटाले के सवाल पर कलेक्टर ने बताया कि शौचालय निर्माण की कुछ शर्तें हैं। मैने सीईओ से पूछा कि यहां का मॉडल क्या है। यदि मॉडल के साथ छेड़छाड़ और निर्माण भ्रष्टाचार की शिकायत मिलती है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
   बिलासपुर में काम की चुनौती और लक्ष्य के सवाल पर पी.दयानन्द ने कहा कि शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रमुख जिम्मेदारी है। जो भी खामियां हैं उन्हें दूर किया जाएगा।
               सिम्स में 2012-13 में कर्मचारियों की भर्ती में धाधली की गयी है। लोकायुक्त जांच रिपोर्ट को उजागर किया जाएगा के सवाल पर दयानन्द ने कहा कि रिपोर्ट क्या है इस जरूर देखुंगा…
close