महिलाओं ने दी घर घर दस्तक…रीति नीति की दी जानकारी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
IMG-20170601-WA0017बिलासपुर– भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने घर-घर दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। घर में दस्तक देने का काम भाजपा कार्यालय करबला रोड से किया गया। लोगों के दरवाजे पर पहुंचकर महिला मोर्चा ने न केवल घर की महिलाओं को बल्कि पुरूषों को भी भाजपा की रीति और नीति की जानकारी दी। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बार में विस्तार से समझाया।
                 भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा ने आज करबला क्षेत्र के घरों में पहुंचकर दस्तक दी। घर घर दस्तक अभियान के तहत महिला मोर्चा के सदस्यों ने घर की महिलाओं के साथ पुरूषों को भी भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान महिला मोर्चा के सदस्यों ने घर के सदस्यों को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में  बताया। महिलाओं से ज़ुड़ी योजनाओं को लेकर चर्चा की।

                  घर घर दस्तक अभियान के दौरान राष्ट्रीय महिला मोर्चा की सचिव विभा राव, मोर्चा जिलाध्यक्ष रूक्मणी कौशिक, जयश्री चौकसे, रजनी सोनी, सुधा गुप्ता, सुशीला राव, संध्या सिंह, किरण सिंह, सुमित्रा साहू, रश्मि मौर्य, सीमा पाण्डेय, बुला विश्वास, विभा गौरहा, सारिका सोनी, भारती तिवारी, संध्या चौधरी, पुष्पलता सिदार समेत महिला मोर्चा की कई नेत्री मौजूद थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close