सिवरेज: सिम्पलेक्स कंपनी पर एफआईआर कराने पहुंचे जोगी कांग्रेस के लोग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

SIVREJ PHOTOSबिलासपुर—दोपहर पुराना बस स्टैण्ड स्थित सड़क धसकने के बाद हड़कम्प मच गयी। सिवरेज कर्मचारी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ जनता कांग्रेस के नेताओं ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की। सिटी कोतवाली थाने का घेराव भी किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 जनता कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 10 साल से सिवरेज का काम चल रहा है। बिलासपुर की जनता सिवरेज की कार्यप्रणाली से तंग आ चुकी है। पुराना बस स्टैण्ड चौक में एक महीने से खुदाई  हो रही है। नगर निगम चुनाव से पहले चुनावी सड़क बनाने का काम कर रहा है। पुराने बस स्टैण्ड में सडक धसकने के बाद गुणवत्ता की पोल खुल चुकी है। सड़क धसकने की घटना से जाहिर हो चुका है कि  सिवरेज में भी भारी भ्रष्टाचार खेल चल रहा है।

बिलासपुर के सबसे व्यस्ततम मार्ग का अचानक धंस जाना…आम जनता को मौत के मुंह में धकेलना जैसा हैं। जनता कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि पुराना बस स्टैण्ड में सड़क धसकने की घटना आने वाले दिनों के बुरे संकेत हैं। बरसात में आम जनता को संभावित मौत का सामना करना पड़ सकता है। आपाधापी में सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इसके लिए सीधे तौर पर नगर निगम और सिंपलेक्स कंपनी जिम्मेदार है। जनता कांग्रेस के नेताओं ने सड़क धसकने की घटना की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है। एेसा नहीं होने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी भी दी है।

            सिटी कोतवाली घेराव के दौरान बृजेश साहू. विश्वंभर गुलहरे, संतोष दुबे, समीर अहमद, जीतू ठाकूर, प्रशांत त्रिपाठी,विक्रांत तिवारी, विकास दुबे,फारुख खान,राजकुमार यादव, मालिक राम डरिया, समेत बड़ी संख्या में जनता कांग्रेस के नेता मौजूद थे।

Share This Article
close