धसकी हुई सड़क देखने पहुंचे कलेक्टर,दस दिन मे कनेक्टिविटी पूरा करने कहा

Shri Mi
3 Min Read

[wds id=”14″]
nirikshan_1♦नए कलेक्टर ने किया शहर का मुआयना,तिफरा फ़्लाइओवर के लिए देखी जगह
बिलासपुर(सीजीवाल)।
कलेक्टर पी.दयानंद ने शुक्रवार को शहर में चल रहे कामो का निरीक्षण किया और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये।कलेक्टर पहले सिंधी काॅलोनी मे मिट्टी तेल गली पहुंचे,इस गली में 500 मीटर लंबी और 80 फीट चैड़ी सड़क बनाई जायेगी। जिसके लिए सड़क के दोनों ओर बेजा कब्जा पर बनाये गये घरों को तोड़ा गया है और वहां के रहने वालों को मिनोचा काॅलोनी, सांई आंनद मंगलम उसलापुर में शिफ्ट किया गया है।नगर निगम के अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि इस सड़क के चैड़ीकरण के साथ-साथ सौंदर्यीकरण भी किया जायेगा, डिवाईडर बनाये जायेंगें और उसमें लाईट लगाई जायेगी। साथ ही ड्रेन बनाया जायेगा। इसके पश्चात् गौरवपथ और जतिया तालाब का निरीक्षण किया। फिर कलेक्टर ने तिफरा ओव्हर ब्रिज के पास स्वीकृत फ्लाई ओव्हर के लिए स्थल निरीक्षण किया। यहां फ्लाई ओव्हर के लिए 88 करोड़ रूपये स्वीकृत है। कलेक्टर को निगम के अधिकारियों ने प्रस्तावित फ्लाई ओवर का नक्शा दिखाकर विस्तृत जानकारी दी।  व्यापार विहार श्रीकांत वर्मा मार्ग से होते हुए तालापारा तालाब का निरीक्षण किया। तालाब के किनारे बेजा कब्जा हटाकर हाउसिंग फार आल स्कीम के तहत् गरीबों के लिए मकान बनेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                       nirikshan_file_2कलेक्टर ने बस स्टैण्ड में सिवरेज के काम को भी देखा।जो सड़क धसक गई है उसका भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने 10 दिन के अंदर इलाके मे कनेक्टीविटी का काम पूरा करने कहा।कलेक्टर ने बृहस्पति बाजार में निर्माणाधीन 100 सीटर महिला वसतिगृह का निरीक्षण किया। यहां दो फ्लोर बन चुके है तथा एक फ्लोर निर्माणाधीन है।इसके बाद कलेक्टर नूतन काॅलोनी चौक गए। जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् 256 मकान बनाये जायेंगे। साथ ही काॅमर्सियल काॅम्पलेक्स भी बनाया जाएगा। कलेक्टर ने इस परियोजना का नक्शा लेकर पूरी जानकारी ली।अशोक नगर सरकण्डा में प्रधानमंत्री आवास योजना से 1234 मकान बनेंगे।इस परियोजना के लिए बेजा कब्जा हटाया गया है।

                                   कलेक्टर ने काम को गुणवत्तापूर्ण करने की हिदायत दी।साथ ही अशोक नगर में मुख्यमंत्री विद्युतीकरण योजना के तहत् पुराने खम्भों को हटाकर नये खम्भें लगाने के निर्देश सीएसईबी के अधिकारियों को दिए।निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त सौमिल रंजन चैबे, अधीक्षण अभियंता सुधीर गुप्ता, कार्यपालन यंत्री पी.के. पंचायती और नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close