बोर्ड के टॉपर का रिजल्ट रद्द,केस दर्ज

Shri Mi
2 Min Read

ganesh-620x400बिहार बोर्ड के 12वीं  के आर्ट्स टॉपर गणेश कुमार का रिजल्ट तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। ये जानकारी बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड द्वारा दी गई है।साथ ही गणेश कुमार के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। इसके अलावा जिस स्कूल में गणेश कुमार पढ़ता था उस स्कूल के पदाधिकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। हालांकि 1 जून को ही बिहार ने कहा था कि गणेश के मेरिट पर शक नहीं किया जा सकता है। लेकिन एक दिन बाद ही बिहार बोर्ड ने गणेश कुमार का रिजल्ट रद्द कर दिया है। पिछले साल रूबी कुमारी का रिजल्द विवादों में आने के बाद इस साल लगातार दूसरी बार बिहार बोर्ड को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         बता दें कि पिछले साल की तरह इस साल भी बिहार के इंटर का रिजल्ट विवादों में आ गया और बिहार बोर्ड के ऑर्ट्स टॉपर पर सवाल उठने लगे। टॉपर गणेश कुमार को संगीत की प्रैक्टिकल परीक्षा में 70 में से 65 नंबर मिले थे लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें संगीत का बुनियादी ज्ञान भी नहीं था। गणेश ने कला में पहला स्थान हासिल किया था और उसके सब्जेक्ट संगीत और मनोविज्ञान थे। कला और मनोविज्ञान को लेकर सवाल उठाये जा रहे थे वो समस्तीपुर में पढाई करने के लिए आया था और गरीब परिवार से है साथ ही कई मीडिया वालो के सवालों के जवाब नहीं दे पाया था।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close