फ्रांस से हुनर सीखकर लौटे मंत्री…कहा..अंगूर से बनाएंगे शराब

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

DAYAL DASबिलासपुर— सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि फ्रांस में अंगूर से शराब बनाने की कला को सीखा है। छत्तीसगढ़ में अंगूर फसल की अपार संभावनाएं है। यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अंगूर की खेती जरूरी है। प्रदेश में भी अंगूर से शराब बनायी जा सकती है। पत्रकारों से दयालदास ने कहा कि जिला सहकारी समिति और बैंको में जितने भी दोषी लोग हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। जांच रिपोर्ट का इंतजार है। पूर्व चैयरमैन के काल में बैंक को घाटाल पहुंचा है। जांच चल रही है..रिपोर्ट आने के बाद सभी के साथ कार्रवाई की जाएगी।

                     सहकारिता मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि लोकसुराज अभियान में मिले आवेदनों और कार्यों की समीक्षा करने किले बिलासपुर आए हैं। समीक्षा बैठक में जिन आवेदनों का निराकरण नहीं किया गया..उसके कारणों का पता लगाया गया। बैठक के दौरान जानकारी मिली कि कुछ ऐसे भी आवेदन मिले हैं…जो इस समय अदालत में है। जिला सहकारी बैंक को पूर्व चेयरमैन के कार्यकाल में करीब 100 करोड़ का घोटाला हुआ। घोटालेबाजों के खिलाफ क्या कुछ किया गया है। दयाल दास ने कहा कि बैंक सुरक्षित है और इस समय फायदे में चल रही है। घोटालेवाजों की जांच चल रही है…रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

                   कई रिपोर्ट टेबल पर है बावजूद इसके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है…सवाल का जवाब देते हुए दयालदास ने कहा कि यह कहना ठीक नहीं होगा…क्योंकि रिपोर्ट के आधार पर कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। तो कई लोगों को रिवर्ट किया गया है।

     जब बैंक के पास रूपए हैं तो समितियों को क्यों नहीं दिए जा रहे हैं…किसान परेशान है। सवाल का जवाब देते हुए दयालदास ने कहा कि ऐसी बात नहीं है..किसानों और हितग्राहियों को रुपए दिये जा रहे हैं। यदि किसी को परेशानी है तो सीधे आकर अधिकारियों को बताएं।

                      चांपा के सहकारी समिति अध्यक्ष ने करो़ड़ों का घोटाला किया है…बावजूद इसके रविन्द्र शर्मा को बचाया जा रहा है। दयाल ने कहा कि किसी को नहीं बचाया जा रहा है। रिपोर्ट का इंतजार है…यदि दोषी है तो कार्रवाई करेंगे।

नहीं देंगे किसानों को बोनस और समर्थन मूल्य

          एक सवाल के जवाब में दयालदास ने कहा कि किसानों को बोनस और समर्थन मूल्य नहीं दिया जाएगा। हमने किसानों को समर्थन मूल्य और बोनस देने का वादा किया था। लेकिन अभी नहीं दिया जाएगा। सहकारिता मंत्री ने कहा कि किसानों को अनेक प्रकार से फायदा दिया जा रहा है। उनके लिए कई प्रकार की योजनाएं लायी गयीं हैं। उन्हें समर्थन मूल्य और बोनस की जरूरत नहीं है। इस बार रिकार्ड तोड़ धान हुआ है। पहले हमने समर्थन मूल्य और बोनस दिया था लेकिन अभी नहीं देंगे।

अंगूर से शराब बनाने का हुनर सीखा

               दयालदास ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने फ्रांस का दौरा किया। अंगूर से शराब बनाने का हुनर सीखकर लौटा हूं। प्रदेश में अंगूर की खेती की अभार संभावनाएं हैं। अंगूर की खेती से पर्यटन को ब़ढ़ावा मिलेगा…शराब बनाया जा सकता है। उन्होने कहा कि प्रदेश में धान की सर्वाधिक खेती होती है। वेस्ट मेटिरियल से भी शराब बनाने की अपार संभावनाएं है। इस बात से इंकार किया कि लोकसुराज अभियान के बाद थकान मिटाने फ्रांस गए थे।

पीओएस बट रहा मंत्री को नहीं मालूम

                   एक सवाल के जवाब में दयालदास ने कहा कि मुझे नहीं मालूम कि जिला सहकारी क्षेत्र में स्वाइप मशीन का वितरण किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमने बांटने का आदेश नहीं दिया है। जवाब के दौरान जिला सहकारी बैंक सीईओ अभिषेक तिवारी ने तत्काल बताया कि पीओएस कृषि विभाग की तरफ से बांटा जा रहा है। पत्रवार्ता के बाद कृषि विभाग के अधिकारी रामगोपाल अहिरवार ने बताया कि मैं बताने आया हूं कि सहकारी समितियों में पीओएस बांचा जा रहा है। लेकिन मंत्री को इसकी जानकारी अभी नहीं है।

close