जोगी कांग्रेस के एक साल,धरमजीत ने पढ़ा कोटमी संकल्प,बोले-कौन है मुंगेली का नेता

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

jccgबिलासपुर– जनता कांग्रेस छत्तीसगढ पार्टी बने एक साल पूरे हो चुके हैं। रायपुर में अजीत जोगी और बिलासपुर में धरमजीत सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की। अजीत जोगी ने रायपुर में और धरमजीत सिंह ने बिलासपुर में कोटमी संकल्प को सामने रखा। नेताओं ने पत्रकारों को बताया कि आज के ही दिन मरवाही विधानसभा के मरवाही स्थित आदिवासी बहुल्य गांव में आंचलिक पार्टी बनाने का संकल्प लिया गया था। पार्टी के नामकरण का एलान ठाठापुर में 21 जून को किया गया। दोनो जगह स्क्रिप्ट वाचन के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 बिलासपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धरमजीत सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। पत्रवार्ता  में कांग्रेस विधायक सियाराम कौशिक, अनिल टाह और ज्वालाप्रसाद चतुर्वेदी,शहजादी कुरैशी भी मौजूद रहे। धरमजीत सिंह ने बताया कि पार्टी ने एक साल के भीतर प्रदेश की जनता का विश्वास जीता है। भ्रष्टाचार और निरंकुश सरकार के खिलाफ जनता में विश्वास जगाया है। पार्टी संस्थापक अजीत जोगी,अमित जोगी  समेत अन्य बड़े नेताओं ने प्रदेश के युवाओं को जागरूक किया है।1(13)

                                      बस्तर से लेकर सरगुजा तक अजीत जोगी ने 300 सभाएं ली। आउटसोर्सिंग,शराबबंदी समेत भ्रष्टाचार के खिलाफ ढाई करोड़ जनता को नींद से जगाया है। बिलासपुर संभागीय प्रभारी को हटाए जाने के सवाल को धरमजीत ने टालने का प्रयास किया…। प्रतिप्रश्न पर उन्होने कहा कि अंकित ने पारिवारिक कारणों से पद से इस्तीफा दिया है। उनसे हमारी करीब 6 महीने से बात ही नहीं हुई।

         बात नहीं होने का क्या कारण हो सकता है के सवाल पर धरमजीत ने कहा कि पार्टी काम में व्यस्त होने के कारण ऐसा हुआ। क्या अंकित को सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार आंदोलन को हवा देने की सजा मिली? सवाल का जवाब देते हुए धरमजीत ने कहा कि इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। अंकित को कोर ग्रुप में आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा करनी चाहिए थी।

                     क्या अंकित ने आंदोलन की रूपरेखा कोर ग्रुप के सामने नहीं रखा के सवाल पर धरमजीत ने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। अंकित के  इस्तीफे का कारण क्या है इसका जवाब जोगी ही देंगे।

                                        क्या अंकित के सड़क में भ्रष्टाचार आंदोलन को जनता कांग्रेस के नेता आगे बढ़ाएंगे। उन्होने कहा अंकित को आगे बढ़ाना चाहिए। हम लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं। पार्टी का जो भी निर्णय होगा…माना जाएगा। धरमजीत ने कहा कि मुझे मुंगेली के वरिष्ठ नेता की जानकारी नहीं है। यदि उसने अंकित पर दवाब बनाया है तो उन्हें अपनी बातों को पार्टी फोरम में रखना चाहिए।

                                धरमजीत ने बताया कि यूथ छात्र संगठन का ढांचा तैयार हो चुका है। भविष्य में जनता कांग्रेस का यूथ संगठन छात्र संगठन चुनाव ल़ड़ेगा। धरमजीत ने पत्रकारों के आरोप को दरकिनार करते हुए कहा कि संगठन में केवल बिलासपुर के ही नहीं बल्कि प्रदेश के बडे नेताओं को पद दिया गया है। अभी तक पार्टी अध्यक्ष की घोषणा नहीं की गयी है के सवाल पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस समय पार्टी प्रमुख अजीत जोगी ही हैं। उनके आदेश और कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर जल्द ही पार्टी अध्यक्ष का चुनाव भी होगा। आयोग ने अभी पार्टी चिन्ह नहीं दिया है। फिलहाल पार्टी सदस्य बनाने का अभियान चलाया जा रहा है।

            कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के सवाल पर धरमजीत ने कहा कि भूपेश बघेल का एक मात्र एजेंडा जोगी का विरोध करना है। इसके अलावा उनके पास राजनैतिक सूझबूझ है नहीं। उन्होने कभी भी जनहित की बातें नहीं की।

                     दयालदास बघेल के अंगूर से शराब बनाने वाले बयान पर धरमजीत ने कहा कि भाजपा में उनकी गिनती दूध भात में होती है।

close