दुर्घटना से बचाने वालों की मलिया ने ठोकी पीठ

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

Safety Award(4)बिलासपुर—- बिलासपुर रेल मंडल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया ने काम काज के दौरान सतर्कता के साथ काम करने वाले 6 कर्मचारियों को सम्मानित किया है।  सभी 6 कर्मचारियों ने कामकाज के दौरान अतिरिक्त सतर्कता दिखाते हुए रेल हादसे को टालने का काम किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             सम्मान कार्यक्रम के दौरान रेल मंडल प्रबंधक मलिया ने बहादुर कर्मचारियों के नाम को पढ़ा। उन्होने बताया कि संतोष कुमार चालक कोरबा, बी.के.मंडल सहायक चालक बिलासपुर, भरत राज सहायक चालक शहडोल, संदीप कुमार स्टेशन मास्टर कोतरलिया, शिवकुमार और एवं शंकर यादव ट्रेक मेंटेनर बिलासपुर ने अपने काम काज से संभावित दुर्घटनाओं को रोका है।

                      कार्य के दौरान कर्मचारियों ने हाॅट एक्सल, डिफेक्ट फीस प्लेट और असामाजिक तत्वों के प्रयासों को डिडेक्ट कर संभावित यात्रियों की जान माल की सुरक्षा की है। गोपीनाथ मलिया ने सभी कर्मचारियों को नकद और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी, वरिय मंडल विद्युत अभियंता परिचालन रामबदन मिश्रा, वरिय मंडल संरक्षा अधिकारी पी.एन.खत्री भी उपस्थित थे।

close