विधानसभा वार जोगी ने बनाया सात लोगों को अध्यक्ष

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

JOGIबिलासपुर—जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिला प्रवक्ता विक्रांत तिवारी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ अध्यक्ष अजीत जोगी के आदेश पर संगठन जिला अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद चतुर्वेदी और कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष दुबे ने बिलासपुर में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

आदेश के अनुसार बैकुंठ जायसवाल को विधानसभा कोटा का ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है। तखतपुर ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रेमलाल पोर्ते को दी गयी है। इसी तरह बिल्हा विधानसभा ब्लाक अध्यक्ष प्रह्लाद कश्यप होंगे। राजकुमार घृतलहरे को बिल्हा विधानसभा का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित किया गया है। बेलतरा विधानसभा का अध्यक्ष कमल कश्यप को बनाया गया है।

विक्रांत तिवारी ने बताया कि मस्तूरी विधानसभा अध्यक्ष कृष्णकुमार निर्णेजक होंगे। रामकुमार पाटनवार को विधानसभा मस्तूरी में सीपत क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है।

close