अनूपपुर रेलवे ने वसूला डेढ़ लाख…यात्रियों में खलबली..

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर—सीआईसी क्षेत्र के अनूपपुर स्टेशन में किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। उमरिया से उस्लापुर के बीच की सभी गाडियों में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रा करने वालों से लगभग अस्सी हजार रूपए की वसूली हुई। इस दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों में दहशत और खौफ का माहौल देखने को मिला। स्टेशन पहुंचते ही बेटिकट यात्री इधार उधर भागते नजर आए। लेकिन पुख्ता पुलिस व्यवस्था के बीच कमोबेश सभी को पकड़ लिया गया। उनसे पेनाल्टी ली गयी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                अनूपपुर में सघन टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट के 129 मामलों में करीब 80 हजार की वसूली हुई। किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान अनियमित टिकट के 164 मामलों से 61 से अधिक पेनाल्टी लगाया गया। बिना बुक लगेज के 210 मामलों में 16 हजार से अधिक रूपए वसूल किए गये। गंदगी फैलाने के 40 मामलों में ढाई हजार से अधिक की वसूली हुई।

                       रेलवे चेकिंग दस्ता ने कुल 543 मामलों से करीब डेढ़ लाख रूपये बतौर जुर्माना वसूला। अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, टीटीई समेत आरपीएफ स्टाफ भी शामिल हुआ। इस दौरान 15 गाडियों में टिकट चेकिंग चलाया गया।

close