अमित शाह की यात्रा…जोगी सेना ने क्यों किया नेहरू चौक में स्नान…

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

v93बिलासपुर—युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गिरौधपुरी यात्रा का अनूठे ढंग से विरोध किया है । नेहरू चौक मं स्नान करने के बाद जोगी के युवा ब्रिगेड ने अमित शाह पर सतनामी समाज के साथ धोखा देने का आरोप लगाया। स्नान प्रदर्शन के दौरान जनता कांग्रेस के युवाओं ने मुख्यमंत्री से सवाल भी किए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   युवा जनता कांग्रेस के नेताओं ने विरोध का नया तरीका इजाद करते हुए नेहरू चौक में स्नान किया। बिलासपुर संभागीय प्रभारी प्रशांत की अगुवाई में जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता लोटा बाल्टी के साथ नेहरू चौक पहुंचे। प्रदेश सरकार और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्यमंत्री से सवाल भी किये। जोगी सेना ने अमित शाह की गिरौधपुरी यात्रा को दिखावा और ढोंग बताया।

                                      जोगी की युवा ब्रिगेड ने कहा कि अमित शाह की गिरौधपुरी यात्रा सतनामी समाज को अपनी तरफ खीचने का दिखावा मात्र है। नेहरु चौक में स्नान करने के बाद जोगी यूथ ब्रिगेड ने कहा कि पिछले 13 सालो में सरकार ने ऐसा क्या किया… कि अब सतनामी सामाज और पिछड़ा वर्ग से मिलने अमित शाह और मुख्यमंत्री मिलने आ रहे है।

                             विक्रांत तिवारी ने बताया कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति, जनजाति से मिलने के पहले साबुन सेन्ट भेजकर नहाने के लिए कहते हैं। बीजेपी छुआछूत और भेदभाव को मानने वाली पार्टी है। इसका उदाहरण अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान देखने को मिला। उन्होंने 11 अलग अलग सामाज के संतों को भोज पर बुलाया। लेकिन सतनामी सामाज के धर्म गुरु को बुलाना मुनासिब नहीं समझा।

                          प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए गिरौदपुरी धाम की यात्रा करने का राजनीतिक षड़यंत्र कर रही है। गिरौधपुरी तपोभूमि मन शुद्धि स्थल है। इसके राजनीतिकरण का विरोध करते हैं।

                        प्रदर्शन के दौरान गुणवंत साहू और सुमित तिवारी ने साबुन लगाकर स्नान किया। कार्यक्रम में विश्वम्भर गुलहरे, जीतू ठाकूर, विकास दुबे समेत जोगी युवा ब्रिगेड के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

close