महापौर का जोगी सेना ने किया घेराव…थाने से हुई रिहाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

jcc_1_june10बिलासपुर—भूमिगत नाली निर्माण की कार्यप्रणाली से नाराज जनता कांग्रेस ने महापौर किशोर राय के निवास का घेराव किया। जनता कांग्रेस नेताओं ने कमीशनखोरी का आरोप लगाया। जोगी कार्यकर्ताओं ने महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                     जनता कांग्रेस नेताओं ने पुराना बस स्टैण्ड स्थित महापौर किशोर राय के निवास का घेराव किया। भारी पुलिस बल के बाद भी जनता कांग्रेस नेताओं ने सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ने के बाद महापौर के घर के सामने धरना प्रदर्शन किया। विक्रांत तिवारी ने बताया कि सीवरेज निर्माण से शहर की सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। मानसून सिर पर है….बरसात में लोगों का सड़कों पर चलना हराम हो जाएगा।

                                            विक्रांत ने बताया कि महापौर को शहर और शहरवासियों की चिंता ही नही है। उन्हें घर निकलकर शहर की बदहाल व्यवस्था को देखना होगा। यदि बारिश पहले स़ड़कों को ठीक नहीं किया गया तो जनता कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे।

              पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किसी तरह काबू किया। करीब 80 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर तारबहार थाना भेज दिया। बाद में सभी को निशर्त रिहा भी कर दिया गया।

                          प्रदर्शन करने और गिरफ्तारी देने वालों में प्रमुख रूप से विक्रांत तिवारी, जीतू ठाकुर, विकास दुबे, संतोष दुबे, टिकेश प्रताप सिंह, विश्वम्भर गुलहरे, गजेन्द्र श्रीवास्तव, राहुल पहुंचे, प्रशांत त्रिपाठी, मालिक राम डहरिया समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

close