96 लाख में मरम्मत होगी पुराने हाईकोर्ट की सड़क…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170607-WA0003बिलासपुर— तारबाहर से गांधी चौक के बीच की सड़क को अब पीडब्लूडी बनाएगी। सड़क के लिए विभाग ने 96 लाख का बजट बनाया है। 1100 मीटर सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी करेगा। पीडब्ल्यूडी विभाग ने लिखा पढ़ी के बाद प्रशासन तक जानकारी भेज दी गयी है। अनुमति मिलते ही काम भी शुरू  कर दिया जाएगा। यह जानकारी लोक निर्माण विभाग के ईई मधेश्वर प्रसाद ने दी है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   मालूम हो कि तीन दिन पहले बिहारी टाकीज के सामने सड़क धसक गयी थी। लगातार पानी भराव से कुछ मीटर तक सड़क धसकने का सिलसिला कई घंटो तक देखा गया। स्थानीय पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल ने मामले की जानकारी आयुक्त सौमिल रंजन से की थी। आयुक्त ने सड़क धसकने को गंभीरता से लिया। जानकारी जिला प्रशासन और सिवरेज कम्पनी को दी। शैलेन्द्र जायसवाल ने बताया कि सिवरेज निर्माण के बाद बनायी गयी सड़क में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते पानी मिलते ही सड़क धसकने लगी। जबकि मानसून अभी शुरू नहीं हुआ है।

                                    मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी विजय भतपहरी और निगम अभियंता सुरेश गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने दोनो को घंटो घेर कर रखा। लिखित आश्वासन के बाद उन्हें छो़ड़ा गया। सड़क जांच के लिए मधेश्वर प्रसाद की अगुवाई में तीन सदस्यीय कमेटी बनी। कमेटी ने ने बताया कि सड़क निर्माण के समय सिवरेज कम्पनी ने गुणवत्ता को ध्यान नहीं रखा। घटिया सामाग्रियों का भी प्रयोग किया गया। जिसके चलते सड़क धसक गयी। जिला प्रशासन ने तत्काल सड़क पुनर्निमाण करने को कहा।

               मधेश्वर प्रसाद ने बताया कि तारबाहर से गांधी चौक के बीच कुल 1100 मीटर सड़क मरम्मत का काम पीडब्ल्यूडी विभाग करेगा। सड़क मरम्मत में कुल 96 लाख 17 हजार खर्च होंगे। अनुमति और टेन्डर प्रक्रिया के बाद काम शुरू किया जाएगा।

close