थाने में “पति पत्नी और वो का विवाद”…कंडक्टर का शादी से इंकार…प्रेमिका ने कहा मां बनने वाली हूं..

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20170614-WA0025बिलासपुर—सिविल लाइन थाना में प्रेमिका धरना दिया। प्रेमिका ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। प्रेमिका ने बताया कि वह कंडक्टर प्रेमी से शादी करना चाहती है। उसके बच्चे की मां बनने वाली है। प्रेमी ने लड़की से शादी करने से इंकार कर दिया है। उसने बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        ह   सिविल लाइन थाने में पति पत्नी और वो फिल्म का नजारा देखने को मिला। बिल्हा की रहने वाली एक युवती ने सिविल लाइन पहुंचकर प्रेमी से शादी करने का दबाव बनाया। प्रेमी ने थाना पहुंचकर बताया कि वह लड़की से प्यार करता है। लेकिन शादी नहीं करेगा। प्रेमिका ने बताया कि वह राजेश ठाकुर के बच्चे की मां बनने वाली है। जबकि राजेश सिंह ठाकुर पहले से ही बाल बच्चों वाला है।

                               एक दिन पहले बिल्हा की रहने वाली एक युवती एडिश्नल एसपी प्रशांत कतलम से न्याय की गुहार लगाई थी। लड़की ने बताया कि तखतपुर निवासी राकेश सिंह से प्यार करती है। राकेश सिटी बस में कंडक्टर का काम करता है। उसके पेट में राकेश से तीन महीने का बच्चा पल रहा है।  प्रशांत कतलम ने तत्काल राकेश सिंह को बुलाया। उसने लिखित में आश्वासन दिया कि लड़की से शादी करेगा। प्रशांत कतलम की समझाइश पर वह लड़की को सरकंडा स्थित लोधीपारा किराये के मकान में ले गया। लड़की को छोडकर रात को तखतपुर चला गया। दूसरे दिन लड़की ने राकेश को फोन लगाया। राकेश की पत्नी ने बताया कि वह काम पर गया है। 12 बजे तक राकेश के नहीं पहुंचा । लड़की सिविल लाइन पहुंचकर न्याय की गुहार लगाने लगी।

                            पुलिस ने राकेश को सिविल लाइन थाना बुलाया। खबर मिलते ही तखतपुर से राकेश की पत्नी भी पहुंच गयी। राकेश ने पुलिस को बताया कि लडकी से प्यार करता है। लेकिन शादी नही करेगा। इस बीच लड़की और राकेश की पत्नी के बीच जमकर कहा सुनी हुई। पुलिस ने दोनों को किसी तरह शांत कराया। लड़की ने कहा कि शिकायत नहीं बल्कि राजेश से शादी करना चाहती है।

             लड़की ने बताया कि एक दिन पहले राजेश ने एडिश्नल एसपी को लिखित में शादी का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस दोनों को समझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार यदि लड़की शिकायत करती है तो राजेश सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बस में आते जाते हुआ प्यार

                 जानकारी के अनुसार राजेश सिंह और लड़की की मुलाकात सिटी बस में हुई। लडकी रोज बिल्हा से कोनी जाती थी। राकेश उसी बस में कंडक्टर का काम करता है। धीरे धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ी। एक दिन दोनों ने सीमाओं को भी पार कर दिया। इस दौरान राजेश ने प्रेमिका को नहीं बताया कि वह शादी शुदा है। उसकी एक बच्ची भी है। वह तखतपुर स्थित गांव में ससुराल में रहता है।

close