उस्लापुर,कोटा में टिकट चेकिंग…यात्रियों पर लाखों का जुर्माना

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर—-उस्लापुर स्टेशन में किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। करगी रोड स्टेशन में एंबुश टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बेटिकट यात्रियों की रेलवे टीम ने धरपकड़ की। नियम विरूद्ध यात्रा करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया। टेकिट चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों में दहशत का माहौल देखने को मिला।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 टिकट चेकिंग अभियान में रेलवे के आलाधिकारियों के अळावा आरपीएफ,जीआरपी और टीटीई की टीम भी शामिल थी। विशेष चेकिंग अभियान की टीम ने बिना टिकट के 99 मामलों में 47 हजार से अधिक रूपए वसूल किए। अनियमित टिकट के 220 मामलों में जुर्माना लगाया गया। बिना बुक लगेज के 161 मामलों में पेनाल्टी की वसूली हुई। गंदगी फैलाने के 8 मामले दर्ज किये गए।

          रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने कुल 12 गाड़ियों में अभियान चलाते हुए 488 मामलों में 1 लाख 44 हजार से अधिक रूपयों की वसूली की।

close