सामान्य सभा में हंगामा..कांग्रेस का कमीशनखोरी आरोप,महापौर ने कहा-जेल में थी आधी सरकार

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

IMG20170616113916 IMG20170616121527बिलासपुर—नगर निगम सामान्य सभा की बैठक निश्चित समय से आधा घंटा देर से शुरू हुई। सभापति की इजाजत के बाद कांग्रेस ने 22 बिन्दु पर विशेष सभा नहीं बुलाए जाने का विरोध किया। सभापति ने दो टूक कहा कि विशेष सम्मेलन बुलाने या ना बुलाने का विशेषाधिकार है। मैने जरूरी नहीं समझा सभा नहीं बुलाई । कांग्रेसियों ने भाजपा पार्षदों पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए महापौर का घेराव किया। महापौर ने कहा जिनकी आधी सरकार जेल गयी हो..उन्हें कमीशनखोरी का आरोप लगाने का अधिकार नहीं है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  सामान्य सभा की शुरूआत विशेष सभा नहीं बुलाए जाने के कारणों से हुई। कांग्रेसियों की नाराजगी पर सभापति ने कहा मेरा अधिकार है कि सभा बुलाए या ना बुलाए। शैलेन्द्र जायसवाल और नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन ने आरोप लगाया कि कमीशनखोरी के कारणों से विशेष सभा नहीं बुलाई गयी। शेख नजरूद्दीन ने कहा कि सिवरेज पर चर्चा होनी चाहिए 18 लोगों की मौत हो चुकी है। लोग पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रहे हैं। पेंशन पर चर्चा का सवाल ही नहीं उठता । शेख नजरूद्दीन ने कहा कि लगता है सामान्य सभा कमीशनखोरी पर चर्चा के लिए बुलाई गयी है।

                                          इतना सुनते ही भाजपाई पार्षदों ने कांग्रेस पर चढ़ाई कर दी। महापौर ने कहा जिनकी पार्टी की आधी सरकार जेल गयी…वे लोग कमीशनखोरी की बात ना करें। कांग्रेस में चोरों की भरमार है। नजरूद्दीन ने कहा यदि ऐसा है तो मैं अपने पार्षदों के साथ शपथ लेता हूं कि कमीशनखोरी नहीं करेंगे। क्या भाजपाई शपथ लेने को तैयार हैं। इसके बाद दोनों गुटों के पार्षद एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने लगे।

पेशन में घोटाला का आरोप

                      पक्ष विपक्ष ने पेंशन पर चर्चा नहीं करते हुए पास कर दिया। बावजूद इसके तैयब ने कहा कि पेंशन किस को मिल रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। मुखिया के नाम पर कोई दूसरा व्यक्ति पेंशन उठा रहा है। यह अपराध है…जनता के पैसों की बरबादी है। इसकी जांच होना जरूरी है। तैयब ने आरोप लगाया कि पार्षद पैसे लेकर पेंशन केस बनाते हैं। सरकारी पैसे की लूट हो रही है। इतना सुनते ही भाजपा पार्षदो ने हंगामा खड़ा कर दिया। भाजपाइयों ने कहा कि ऐसा कांग्रेस के समय में हुआ करता था…अब नहीं…। गरीबों को पेंशन ना मिले कांग्रेसी ऐसा चाहते हैं। भाजपा पार्षदों ने कहा कि जो रूपए लेकर पेंशन बना रहें हैं तैयब उसका नाम बताएं। क्या वो भी ऐसा ही करते हैं। तैयब ने कहा कि जरूर बताउंगा। सभापति जांच टीम बनाएं नाम अपने आप सामने आ जाएगा।

सड़क को लेकर हंगामा

                 ऐजेन्डा क्रमांक 29 पढ़ते ही कांग्रेस और भाजपा पार्षद आमने सामने आ गए। दोनों दल के नेताओं में कुछ देर तक झूमाझटकी भी हुई। दोनों दलों के लोगों ने बीच बचाव किया। गणेश रजक और रोशन राही तैयब से उलझ गये। मामला किसी तरह शांत हुआ।

                                   ऐजेन्डा पर चर्चा करते हुए शैलेन्द्र जायसवाल.शेख नजरूद्दीन,तैयब हुसैन और चन्द्रप्रदीप वाजपेयी ने बताया कि एजेन्डा बनाते समय या तो लापरवाही की गयी है। या फिर कमीशनखोरी के लिए नई सड़क को दुबारा बनाने का फैसला लिया गया है। काग्रेस नेताओं ने बताया कि सडक का प्राक्कलन ठीक से तैयार नहीं किया गया है। इंजीनियर एसी से निकलकर सड़क तक नहीं पहुंच रहे हैं। घर बैठे प्राक्कलन तैयार कर लेते हैं। एजेन्डा में कई ऐसी सड़कों को शामिल किया गया है जिनका निर्माण मुश्किल से एक से दो महीने पहले हुआ। उन्हीं सड़कों पर दुबारा करोंडों खर्च की तैयारी समझ से परे है। महापौर और सभापति ने कहा कि यह प्रशासनिक त्रटि है। विरोध की जांच करेंगे। सजा के सवाल पर महापौर ने कहा कि नियम के अनुसार जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।

जांच समिति की मांग

                  कांग्रेससियों ने पेंशन और सड़क निर्माण एजेन्डा पर सभापति से जांच कराने की मांग की। अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। सभापति ने सुझाव को नोट करने का आदेश दिया। महापौर ने कहा कि सारे काम नियम और कायदे से होंगे। रिपोर्ट तैयार करते समय गलतियों क्यों हुई पता लगाया जाएगा।

महिला सफाई कर्मियों पर बहस

                   एजेन्डा क्रमांक 40 पर चर्चा करते हुए शैलेन्द्र ने बताया कि निगम में कुल 320 सफाई कर्मचारियों में महिलाओं की संख्या 280 है। क्या उनसे नाली साफ करवाया जाएगा। महापौर ने कहा कि महिलाओं से नाली सफाई में काम नहीं लिया जाएगा। पुरूष सफाई कर्मी नाली की साफ सफाई करेंगे।

                   हंगामे के बीच सभा के सारे प्रस्तावों को पास कर दिया गया। महापौर ने कहा कि सुझावों और शिकायतों को दूर किया जाएगा। जिन सड़कों पर काम हो चुके हैं…उन्हें एजेंडा से हटाया जाएगा।

close