बेटिकट यात्रियों से हजारों की वसूली..22 गाड़ियों में हुई कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर— बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर रेलवे ने कडी कार्रवाई की है। आलाधिकारियों के निर्देश पर चांपा स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में सीसीआई, टीटीई स्टाफ और आरपीएफ स्टाफ भी शामिल थे। 22 गाडियों में सघन टिकट चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों में खलबली देखने को मिली।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                             जानकारी के अनुसार अभियान में कुल 446 मामलों में 96,760 रूपये बतौर जुर्माना वसूला गया। बिना टिकट 78 मामलों में 26,715 रूपये की वसूली हुई। अनियमित टिकट के 113 मामलों में 46,205 रूपये वसूले गए। बिना बुक लगेज के 237 मामले, टिकट श्रेणी परिवर्तन के तीन और गंदगी फैलाने के 15 मामले अभियान टीम ने दर्ज किए हैं।

close