मौत से संघर्ष कर रही लड़की…आरोपियों के खिलाफ 307 का मामला दर्ज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

CHAKARBHATAबिलासपुर…एक दिन पहले भरनी परसदा में लड़की पर लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने 307-34 का मामला दर्ज किया गया है। चारो आरोपी फिलहाल फरार हैं। चकरभाठा पुलिस तलाश कर रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        एक दिन पहले लड़की को आग के हवाले करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार भरनी परसदा थाना चकरभाठा में एक युवती को पड़ोसियों ने आग के हवाले कर दिया। युवती इस समय जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

                जैसा की बताया जा रहा है कि भरनी परसदा में जीवन पात्रे अपनी बेटी के साथ रहता है। जीवन पात्रे पड़ोसी पहाड़ी परिवार से कुछ उधारी लिया था। जिसे वह पटा नहीं पा रहा था। दोनों परिवार में तनाव की स्थिति थी। घटना के दिन पड़ोसी  रवि पहाड़ी, दुर्गा पहाड़ी, आंचल पहाड़ी और शनि पहाड़ी घर में थे।

                 रवि पहाड़ी रूपए मांगने जीवन पात्रे के घर गया। जीवन पात्रे घर में नहीं। रवि लड़की के सामने ही उसके पाब को गाली देना लगा। रूपये नहीं लौटाए जाने पर मारने की धमकी भी दी। लड़की ने विरोध किया तो रवि ने जीवन को फिर गाली देना शुरू कर दिया। यह बात लड़की को नागवार गुजरी।

            गाली गलौच से परेशान होकर लड़की ने खुद पर मिट्टी तेल डाल ली। रवि पहाड़ी के घर गयी और कहा कि यदि उसके पिता को किसी ने गाली दी तो वह खुद को आग लगा लेगी। इतना सुनते ही रवि पहाड़ी और उसके भाइयों ने कहा कि तू क्यों तकलीफ करती है…तेरा काम हम ही कर देते हैं। इतने में किसी ने उसके ऊपर माचिस की तिली घिसकर फेंक दिया। देखते ही देखते लड़की धू-धू कर जलने लगी।

                     लड़की की चीख पुकार और आग की लपट देखने के बाद पड़ोसियों ने किसी तरह उसे बचाया। घटना की जानकारी मिलते ही जीवन पात्रे भी घर पहुंच गया। संजीवनी की सहायता से लड़की को बिलासपुर ट्रामा सेन्टर लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तारबाहर पुलिस ने मामले जीरो में कायम कर डायरी चकरभाठा पुलिस को भेज दी है।

                   चकरभाठा पुलिस ने चारो पहाड़ी भाइयों के खिलाफ 307-34 का मामला दर्ज किया है। फिलहाल चारो आरोपी फरार हैं।

close