रमजान का पाक महीना प्रेम-भाईचारे और इंसानियत का सन्देश देता है-संजय

Shri Mi
2 Min Read
ramzaan_sanjay_rpr_file_indexरायपुर।रमजान का पाक महीना समूची मानव जाती को प्रेम भाईचारे और इंसानियत का सन्देश देता है। पूरे देश में जगह-जगह रोजा इफ्तार का आयोजन किया जाता है। सभी धर्मों के लोग एक साथ बैठकर रोजेदारो के साथ इफ्तार करते हैं, इससे आपसी भाईचारा और मजबूत होता है।ये बातें सोमवार को बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता और आरडीए अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने रोजा इफ्तार कार्यक्रम मुस्लिम हाॅल,बैजनाथपारा में कही। उन्होंने रामजान के पवित्र महिने की प्रदेश वासियों को मुबारकबाद देते हुए सभी से आपसी भाईचारे को मजबूत करते हुए देश के विकास में अपना योगदान देने की बात कही।संजय ने कहा कि रमजान का इस्लाम धर्मं में अपना महत्त्व है।ईद के दिन सिवइयों या शीर-खुरमे से मुंह मीठा करने के बाद छोटे-बड़े, अपने-पराए, दोस्त-दुश्मन गले मिलते हैं तो चारों तरफ मोहब्बत ही मोहब्बत नजर आती है।एक पवित्र खुशी से दमकते सभी चेहरे इंसानियत का पैगाम माहौल में फैला देते हैं।
                                              ईद का चांद नजर आते ही माहौल में एक गजब का उल्लास छा जाता है। इस मुबारक महिने में सभी गिले -शिकवे दूर कर एकता कायम की जाती है। ऐसा माना जाता है कि यह माह नेकी कमाने का महीना होता है। रमजान में हर नेक कामों का पुण्यफल मिलता है । इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से श्रीचंद सुंदरानी,राजीव अग्रवाल,मख्मूर इकबाल खान,अकबर अली,योगेश अग्रवाल और बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद थे।
Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close