कुछ ने कहा..जननायक..किसी ने बताया गरीबों के नेता…बुुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170619-WA0024 बिलासपुर—युवा कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का जन्मदिन अलग अलग अंदाज में मनाया। बृद्धाआश्रम पहुंचकर फल और जरूरत की वस्तुओं का वितरण किया। मोपका स्थित नहर रोड में छाया और फलदार पौधों का रोपण किया। बृद्धाश्रम की महिलाओं ने राहुल गांधी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कांग्रेसियों ने पौधरोपण कार्यक्रम को राहुल गांधी के नाम समर्पित किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                बिलासपुर के युवा कांग्रेसियों ने राहुल गाधी के जन्मदिन को सादगी के साथ मनाया। यूथ नेताओं ने कल्याण कुञ्ज वृद्धाश्रम पहुंचकर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। राहुल गांधी के लिए दीर्घायु का आशीर्वाद मांगा। काग्रेसियों ने बुजुर्गों के बीच फल, साबुन, तेल समेत अन्य जरूरी वस्तुओं का वितरण किया।

                                बुजुर्गों ने राहुल गांधी की उज्जवल भविष्य की कामना की।  प्रदेश सचिव जावेद मेमन ने कहा की राहुल गांधी सादगी के पर्याय हैं। ना केवल सरल बल्कि उनकी सहजता ने देश के युवाओं को शक्ति दी है। गरीब, मजदूर, किसान, आम जनता के लिए संघर्ष किया है। गरीबों के हित में अपना सर्वस्व समर्पित किया है। हम लोग राहुल गांधी की लम्बी उम्र की कामना करते हैं।

            जिला महासचिव गोपाल दुबे ने कहा कि राहुल गांधी जननायक हैं। उनका दिल हमेशा गरीबो के लिए धड़कता है। आम लोगो की समस्याओं से हमेशा रूबरू होते हैं। युवा काग्रेस ने संकल्प लिया है कि राहुल गांधी के विचारों को आमजनों अंतिम व्यक्ति तक पहुचाया जाएगा। गोपाल ने राहुल की आवाज को देश की आवाज बताया। सादगीपूर्ण कार्यक्रम IMG-20170619-WA0022में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जावेद मेमन, प्रदेश सचिव लक्ष्मीनाथ साहू, स्वप्निल शुक्ला, पार्षद रामा बघेल, जिला महासचिव गोपाल दुबे, विनय वैद्य, शेरू अशलम, ऋषि कश्यप, प्रखर सोनी, आशिक खान, अविनाश हुमने,शुभम गेडाम, निखिल चिंचोलकर,अंकित भिषेन,लक्ष्य नागदौने, नवीन तिवारी,वरुण कश्यप ,शिव यादव मौजूद थे।

कांग्रेसियों का पौधरोपण

      जिला युवा कांग्रेस के नेताओं ने मोपका स्थित नहर रोड में जिला उपाध्यक्ष आशीष गोयल और जिला महासचिव हीरा यादव की अगुवाई में पौधरोपण किया। इस मौके पर भावेन्द्र गंगोत्री, संजय भास्कर , गौरव दुबे, प्रखऱ सोनी, छात्र नेता रंजीत सिंह भूपेंद्र,बिट्टू साहू विशेष रूप से मौजूद थे।

                            युवा कांग्रेस जिला महासचिव हीरा यादव  ने कहा कि राहुल गांधी जननायक हैं। उन्होने अपना जीवन गरीबो को समर्पित किया है। राहुल गांधी ने जनसेवा को ही अपना धर्म और कर्म बनाया है। जिला उपाध्यक्ष आशीष गोयल  ने कहा राहुल गांधी के विचारों को युवा कांग्रेस ने जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। उनके जन्मदिन को हमेशा चिरस्थायी बनाने के लिए पौधरोपण किया है।

close