योग दिवस पर बिलासपुर मे मुख्य अतिथि होंगे अमर अग्रवाल

Shri Mi
3 Min Read

yoga_day_index.pngरायपुर।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिलों में होने वाले सामूहिक योग अभ्यास के कार्यक्रमों की तैयारी अब अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजधानी रायपुर में और विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल बलौदाबाजार में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके अलावा राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से जिला कलेक्टरों को जारी परिपत्र के अनुसार विभिन्न विभागों के मंत्री, संसदीय सचिव और सार्वजनिक उपक्रमों के अध्यक्ष अलग-अलग जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि होंगे। पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर धमतरी में, नगरीय प्रशासन और उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल बिलासपुर में और कृषि तथा जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सरगुजा (अम्बिकापुर) जिले में आयोजित योग अभ्यास के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री केदार कश्यप बस्तर (जगदलपुर), राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय दुर्ग, गृह, जेल और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रामसेवक पैकरा सूरजपुर, महिला और बाल विकास मंत्री रमशीला साहू बालोद, सहकारिता और संस्कृति मंत्री दयालदास बघेल बेमेतरा, श्रम तथा खेल और युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े कोरिया (बैकुण्ठपुर), वन मंत्री महेश गागड़ा बीजापुर में आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

                                  उनके अलावा संसदीय सचिवों में से अम्बेश जांगड़े जांजगीर-चांपा, तोखन साहू मुंगेली, लाभचंद बाफना राजनांदगांव, लखन देवांगन कोरबा, मोतीराम चंद्रवंशी कवर्धा, श्रीमती रूपकुमारी चौधरी महासमुन्द, शिवशंकर पैकरा जशपुर, सुनीति राठिया रायगढ़, श्रीमती चम्पादेवी पावले बलरामपुर और गोवर्धन मांझी गरियाबंद में आयोजित योग दिवस के मुख्य अतिथि होंगे।

                          छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष शिवरतन शर्मा कांकेर, पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष देवजी भाई पटेल नारायणपुर, नागरिक आपूर्ति निगम की अध्यक्ष लता उसेंडी कोण्डागांव, अध्यक्ष जिला पंचायत दंतेवाड़ा कमला नाग दंतेवाड़ा और राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कमल चंद्र भंजदेव सुकमा में आयोजित योग दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। सभी जिला कलेक्टरों को मुख्य अतिथियों के साथ परामर्श के साथ योग दिवस के कार्यक्रम निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close