जोगी का जन-जन अभियान…घर पहुंचकर देंगे संकल्प पत्र

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

JOGIबिलासपुर—-जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बिलासपुर जिला प्रवक्ता विक्रांत तिवारी ने बताया कि 21 जून को पार्टी स्थापना दिवस पर जन जन जोगी अभियान चलाया जाएगा। 21 जून 2016 को पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने प्रदेश की ढाई करोड़ जनता के हित में छत्तीसगढ़ियों की पार्टी की बुनियाद रखी थी। पिछले एक साल में 10 लाख से अधिक सदस्यों के सहयोग से जोगी कांग्रेस राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गयी है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                             विक्रांत तिवारी ने बताया कि मात्र एक साल में अजीत जोगी ने प्रदेश में ऐतिहासिक सभाएं और जनहित आंदोलन किए। इसी क्रम में 21 जून को बिलासपुर जिला मुख्यालय में जन जन जोगी अभियान की शुरुआत सुबह 11 बजे गोल बाजार चौक से होगी। हाईकोर्ट में पेश संकल्प शपथ पत्र की प्रतियों को बांटा जाएगा। अभियान की अगुवाई संयुक्त रूप से जिला ग्रामीण अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद चतुर्वेदी,शहर अध्यक्ष विश्वम्भर गुलहरे और कार्यकारी अधिकारी संतोष दुबे करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ,प्रादेशिक युवा छात्र महिला और सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता विशेष रूप से शामिल होंगे।

              बिलासपुर जिला प्रवक्ता विक्रांत तिवारी के अनुसार जन जन जोगी अभियान को जिले औऱ संभाग के सभी विधानसभा अध्यक्षों के नेतृत्व में किया जायेगा। कोटा में बैकुण्ठनाथ जायसवाल. तखतपुर में प्रेमलाल पोर्ते, बिल्हा में प्रहलाद कश्यप और राजकुमार घृतलहरे, बेलतरा विधानसभा में कमल कश्यप मस्तूरी में कृष्णकुमार निर्णेजक, सीपत में रामकुमार पाटनवार विधानसभा क्षेत्र में अभियान की अगुवाई करेंगे।

close