छत्तीसगढ़ की एक चौथाई आबादी ने किया योगाभ्यास, सीएम डा.रमन ने की तारीफ

Chief Editor
2 Min Read

yoga_cm_tweet_indexरायपुर। योग दिवस पर राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम सहित पूरे प्रदेश भर में करीब पचास लाख लोगों ने योगाभ्यास किया ।इस तरह एक ही समय में छत्तीसगढ की करीब एक चौथाई आबादी ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया। जो कि अपने आप में एक रिकार्ड है। प्रदेश को मिली इस कामयाबी पर मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने प्रदेश सरकार के खेल सचिव सोनमणि बोरा की तारीफ की और उन्हे शुभकामनाएं दी।योगदिवस कार्यक्रम को लेकर चर्चा के दौरान खेल सचिव सोनमणि बोरा ने कहा कि यह सफलता सभी के सामुहिक प्रयासों से मिली है। हालांकि आबादी के लिहाज से छत्तीसगढ की गिनती मध्यम क्रम के राज्यों में होती है। फिर भी प्रदेश के करीब पचीस प्रतिशत लोगों ने योगदिवस में हिस्सा लेकर एक कीर्तिमान रच दिया। योगदिवस में करीब पचास लाख से भी अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    IMG-20170621-WA0002जिसमें स्कूली बच्चे,छात्र-छात्राएं ,नौजवान,दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक,प्रमुख आदिवासी समूह और केन्द्र-राज्य- गैरसरकारी संस्थाओं के कर्मचारी -अधिकारी शामिल थे। श्री बोरा ने कहा कि यह प्रदेश के मुख्यमंत्री डा रमन सिंह का एक विजन था,जो सभी के सहयोग से पूरा हो सका। इसे सफल बनाने में राज्य स्तर से लेकर जिला,ब्लाक,ग्राम पंचायत और समाज के स्तर तक सभी ने सार्थक प्रयास किए।उन्होने बताया कि प्रदेश में ११हजार विभिन्न स्थानों में योगदिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए।प्रत्येक जगह दस व्यक्तियों से लेकर दस हजार तक लोगों ने अपनी हिस्सेदारी निभाई और जीवन के इस उत्सव को सफल बनाया।

                                       श्री बोरा ने इस सफलता के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया कि आने वाले समय में नियमित रुप से योगाभ्यास जारी रहेगा। चूंकि यह शारीरिक ही नहीं,बल्कि मानसिक स्वास्थ के लिए भी अतिआवश्यक है।

close