भगवा रंग में डूबे पांच कांग्रेसी…मंत्री अमर ने दिलाया प्रवेश…वार्डों का किया भ्रमण

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG-20170621-WA0023 बिलासपुर—निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने आज वार्डों का भ्रमण किया। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। विकास कार्यों का जायजा लिया। लोगों की शिकायतों को गौर से सुना। बैठक और जनता से मिलने के दौरान शिकायतों के लिए अभियंता मनोरंजन सरकार और पी.के.पंचायती को जमकर फटकारा भी। सफाई विभाग प्रमुख ओंकार शर्मा को भी नहीं छोड़ा। वार्ड भ्रमण के दौरान कांग्रेस के आधा दर्जन समर्पित पूर्व नेता और पार्षदों को अमर अग्रवाल ने गर्दन में भगवा गमझा डालकर पार्टी में प्रवेश दिलाया।

             निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक एक से लेकर 11 तक का भ्रमण किया। जगह जगह बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। मंत्री ने वार्डों में चल रहे विकास कार्यों को जायजा लिया। उन्होने आम जनता से भी संवाद किया। ज्यादातर लोगों ने पेयजल  समस्या को मंत्री के सामने रखा।

                  निकाय मंत्री को जगह जगह लोगों ने बताया कि सफाई के अलावा अन्य शिकायतों को लेकर निगम अधिकारी गंभीर नहीं हैं। कई बार आवेदन प्रतिवेदन के बाद भी अधिकारी नहीं सुनते हैं। वार्डों में सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। सफाई का भी काम ठीक से नहीं किया जा रहा है। इतना सुनते ही निकाय मंत्री ने पास में ही खड़े अभियंता पी.के.पंचायती और मनोरंजन सरकार को जमकर डांट पिलाई। उन्होने सफाई व्यवस्था के लिए जिम्मेदार ओंकार शर्मा को कहा कि दुबारा शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। मंत्री के तेवर देखते ही अधिकारियों के होश उड़ गये। IMG-20170621-WA0024

                           वार्ड क्रमांक एक से लेकर 11 तक जहां भी विकास कार्य किया जा रहा है। मंत्री अमर अग्रवाल मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। समय पर काम पूरा नहीं होने पर कार्रवाई का संकेत दिया। मनोरंजन सरकार,पी.के.पंचायती और ओंकार शर्मा को बताया कि कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय पर किया जाए। यदि किसी ने भी कार्यों को लेकर शिकायत की तो परिणाम के लिए भी तैयार रहें।

अमर ने कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज

                 निकाय मंत्री ने वार्डों में कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। उन्होने कहा कि जनता बार-बार की भूल को माफ नहीं करती है। जनप्रतिनिधि का काम जनता की सेवा करना है। छोटी-बड़ी तक सभी प्रकार की समस्याओं का निराकरण करना स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और अधिकारियों का काम है। जिन्हें जनता की परेशानियों से मतलब नहीं है वे लोग भाजपा के कार्यकर्ता नहीं हो सकते हैं। जब जनता स्थानीय प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की तारीफ करती है तो पार्टी का नाम और काम अपने आप अच्छा होने लगता है। अमर ने कार्यकर्ताओं को कहा कि यदि अधिकारी जनता की शिकायतों को तवज्जों नहीं देते है। कार्यकर्ताओं के कहने के बाद शिकायत को दूर नहीं किया जाता है। इसकी जानकारी मुझे दें।

पांच कांग्रेसियों को भाजपा की दीक्षा 

IMG-20170621-WA0020             वार्ड भ्रमण के दौरान मंत्री अमर अग्रवाल ने पांच पुराने कांग्रेसियों को गमछा पहनाकर भगवा मंत्र से दीक्षित किया। मंत्री ने वार्डों में कार्यकर्ताओं की बैठक में वार्ड क्रमांक एक के पुराने कांग्रेसी नेता एसएन उपाध्याय के गले में भगवा गमझा डाला और भाजपा में शामिल कर लिया।  वार्ड क्रमांक दो के पुराने कांग्रेसी नेता और पार्षद प्रत्याशी रतन कश्यप को भी भगवा मंत्र से संस्कारित किया। अमर अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक तीन के दिग्गज स्थानीय कांग्रेसी .के.गोविन्दा फिस्दा को भी गले लगाकर भाजपा में प्रवेश दिलाया। पिस्दा नगर निगम चुनाव में निर्दलीय निर्दलीय प्रत्याशी थे। मंत्री ने वार्ड क्रमांक चार के कांग्रेस नेता बबलू सारथी और अनूप सिंह को भी गले में भगवा गमझा डालकर भाजपा में प्रवेश दिलाया।

                         भाजपा में प्रवेश करने वाले नेताओं ने बताया कि कांग्रेस में विचारों और जनता के हितों को सुनने वाला कोई नहीं है। जनता भाजपा के विकास कार्यों पर विश्वास करती है। जनता की सेवा करना हमारा उद्देश्य है। इसलिए मंत्री अमर अग्रवाल के सामने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में प्रवेश लिया है।

वार्ड भ्रमण और बैठक के दौरान महापौर किशोर राय,एल्डरमैन मनीष अग्रवाल.सभापति अशोक विधानी समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे।

close